Bihar Board 12th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज, 12वीं (इंटर) रिजल्ट 2026 जारी कर करेगा। आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक, रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा biharboardonline.bihar.gov.in पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव जाएगा।
BSEB 12th Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर 1.30 बजे 12वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
BSEB 12th Result 2026 परीक्षा की तिथि और समय
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की आवश्यकता होगी, जिसे उम्मीदवारों को ठीक-ठीक भरने की सलाह दी जाती है। सही डिटेल्स न भरने से रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है।12वीं की परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक हुई थी। दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 के बीच हुई थी।
Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: कैसे करें चेक?
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं—
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं
-
होमपेज पर “BSEB 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
-
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
-
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, इंटर रिजल्ट को समय पर जारी करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation