Bihar Board 12th Result 2026: BSEB बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट bsebexam.com पर, Roll Number और Roll Code से यहां करें चेक

Last Updated: Mar 23, 2026, 13:59 IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) द्वारा जल्द ही 12वीं बोर्ड का परिणाम 1ः30 बजे जारी किया जाएगा। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

इस लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

bihar board 12th result 2026 date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) द्वारा 23 मार्च, 2026 को दोपहर 1ः30 बजे 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी किया जा रहा है। इस अवसर पर बिहार शिक्षा विभाग के अपर सचिव डॉ. बी राजेंद्र भी मौजूद रहेंगे।  ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर अपना बिहार इंटर का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड पता होना चाहिए। वहीं, सर्वर धीमा पड़ने पर छात्र SMS के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Latest Update: 01:55 PM, 23 March, 2026

आदित्य प्रकाश बने टॉपर

समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश ने 481 अंक प्राप्त कर कला (Arts) संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

Latest Update: 01:52 PM, 23 March, 2026

कुल 85.89 फीसदी छात्र पास

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस बार कुल 85.89 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इस बार बोर्ड ने कुल 26 टॉपर्स की घोषणा की है।

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass Percentage) 85.89% है।

  • छात्राओं (लड़कियों) का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है।

  • छात्रों (लड़कों) का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.09% है।

  • कला (Arts) और वाणिज्य (Commerce) संकाय में छात्राओं ने टॉप किया है।

  • विज्ञान (Science) संकाय में एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

  • कुल 26 छात्रों को टॉपर घोषित किया गया है।

  • इन 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं।


Latest Update: 01:45 PM, 23 March, 2026

12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी 

बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

Latest Update: 01:43 PM, 23 March, 2026

प्रेस कांफ्रेंस शुरू

बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। कांफ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पहुंच गए हैं।

Latest Update: 01:39 PM, 23 March, 2026

अब बस कुछ मिनटों का इंतजार

बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अब बस कुछ मिनटों दूर है। क्योंकि, बोर्ड द्वारा अब बस कुछ ही मिनटों में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है, जिसके बाद 12वीं इंटर का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

Latest Update: 01:36 PM, 23 March, 2026

कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए अब बस कुछ देर में ही प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। हालांकि, प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 1ः30 बजे शुरू होनी थी। लेकिन, किन्हीं कारणों की वजह से प्रेस कांफ्रेंस में देर से शुरू हो रही है। 

Latest Update: 12:54 PM, 23 March, 2026

टॉपर्स को मिलेगा दो लाख रुपये का पुरस्कार

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बोर्ड की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे छात्रों को 2 लाख रुपये की राशि, लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिया जाएगा। रैंक 2 वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये और रैंक 3 वाले छात्रों को 1 लाख रुपये की राशि मिलेगी। वहीं, टॉप 4 से 10 तक रैंक लाने वाले छात्रों को भी पुरस्कार राशि मिलेगी। 

Latest Update: 1:05 PM, 23 March, 2026

कुछ ही देर में जारी होने वाला है रिजल्ट

बिहार बोर्ड के 13 लाख से अधिक छात्रों को इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि, बिहार बोर्ड द्वारा दोपहर 1ः30 बजे प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष किशोर आनंद उपस्थित रहेंगे।

Latest Update: 12:44 PM, 23 March, 2026

रिजल्ट के साथ जारी होगा टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के रिजल्ट के साथ शिक्षा मंत्री सुनील कुमार टॉपर्स लिस्ट जारी करेंगे। बोर्ड द्वारा साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के टॉपर्स की लिस्ट अलग से जारी की जाएगी। खास बात यह है कि बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार से ओर से सम्मानित भी किया जाएगा 

Latest Update: 12:37 PM, 23 March, 2026

कब से शुरू ही थी कॉपियों की चेकिंग

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई थी। वहीं, परीक्षाएं खत्म होने के बाद 27 फरवरी से परीक्षाओं की कॉपी चेक होना शुरू हो गई थी, जिसे 10 मार्च तक पूरा कर लिया गया था।

कौन जारी करेगा रिजल्ट 

बिहार विधालय परीक्षा के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 13,17,846 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से छात्राओं की कुल संख्या 6,75,844 और छात्रों की कुल संख्या 6,42,002 थी।

inter result 2026: इन दो नई वेबसाइट पर भी जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए इस बार दो नई वेबसाइट https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर भी जारी किया जाएगा। वहीं, छात्र Jagranjosh.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

bihar board result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com या interbiharboard.com या bsebexam.com पर पहुंचें। 

-यहां पहुंचने पर आपको रोल नंबर और रोल कोड भरना है।

-अब कैप्चा कोड को नीचे दिए गए खाली स्थान में भरें।

-अब नीचे दी गई काली पट्टी पर क्लिक करें, जहां व्यू रिजल्ट लिखा है।

-क्लिक करने पर आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा।

-भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकलवा लें।

bseb 12th result: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी 

ऐसे सभी छात्र, जिन्होंने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी, उन्हें 12वीं में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए। यदि किसी छात्र के इससे कम अंक होंगे, तो वह फेल होगा। 

bihar board result 2026: 1 या 2 विषय में फेल होने पर मिलेगा मौका

यदि कोई छात्र 1 या 2 विषय में फेल होता है, तो उसे बिहार बोर्ड द्वार मौका मिलेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना 1 वर्ष बचा सकता है। हालांकि, इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। 

यहां देखें:

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 11:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News