UPTET Eligibility Criteria 2026: यूपीटीईटी एग्जाम के लिए कितने अटेम्प्ट दे सकते हैं?

Last Updated: Mar 23, 2026, 13:42 IST

UPTET Eligibility Criteria 2026: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है, जो राज्य में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। दरअसल, उम्मीदवारों में इसके अटेम्प्ट को लेकर बहुत कंफ्यूजन है, जिसका सही जवाब आप इस लेख में जान सकते हैं। 

UPTET Eligibility Criteria 2026
UPTET Eligibility Criteria 2026

UPTET Eligibility Criteria 2026: उत्तर प्रदेशन टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) का आयोजन यूपीएसएससी द्वारा किया जाना है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो यूपी में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं। यह एग्जाम मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है, जिसमें पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक स्तर) पर पढ़ाना चाहते हैं। 

दूसरा भाग उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक (उच्च प्राथमिक स्तर) पढ़ाना चाहते हैं। यदि उम्मीदवार दोनों स्तरों के लिए पात्र होना चाहते हैं, तो वे दोनों भागों में भी शामिल हो सकते हैं। 

UPTET Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता 

जो उम्मीदवार प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं। उनकी व्यावसायिक योग्यता इस पर निर्भर करती है कि वे किस स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन कर कर रहे हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा न करने वाले उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। 

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) के लिए शैक्षणिक योग्यता 

  • NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन और प्राथमिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड/ बीटीसी) ।

  • ग्रेजुएशन और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड)।

  • ग्रेजुएशन और स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा (डी.एड)। उत्तर प्रदेश में NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन और बीटीसी ट्रेनिंग।

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • ग्रेजुएशन और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड/बीटीसी)। 

  • ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक और एक साल की बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) की डिग्री। 

  • ग्रेजुएशन में कम से कम 45% अंक और बीएड

  • कम से कम 50% अंक के साथ इंटरमीडिएट और 4 वर्षीय बैचलरक ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) 

  • कम से कम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट और 4 वर्षीय बीएएड/बीएससीए़ड

UPTET Age Limit 2026: यूपीटीईटी के लिए आयु सीमा क्या है?

आयोग ने टीईटी परीक्षा के लिए जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मैट्रीक की मार्कशीट या समकक्ष प्रमाण पत्र का उपयोग करता है।

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 में न्युनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष।

  • पेपर 2 के लिए न्युनतम और अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष।

  • राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। आयु में छूट का विवरण नीचे दिया गया है।

आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा -

ओबीसी, एससी, एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। दिव्यांग वर्ग को 15 वर्ष और पूर्व सैनिकों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

How many Attempts for UPTET Exam: यूपीटीईटी के लिए कितने अटेम्प्ट दे सकते हैं?

यूपी टीईटी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को प्रयासों की संख्या के मामले में काफी लचीली है। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) के लिए उम्मीदवारों के प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। उम्मीदवार आयु सीमा के भीतर कई बार आवेदन कर सकते हैं। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 13:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News