Bihar 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट bsebexam.com पर करें चेक

Bagesh Yadav
Last Updated: Mar 23, 2026, 15:05 IST

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 OUT: BSEB 12वीं परीक्षा के परिणाम interbiharboard.com और bsebexam.com पर जारी कर दिए गए है। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। बता दें कि BSEB 12th टॉपर 2026 प्रथम स्थान (Rank 1) आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) ने हासिल किया है. 

Bihar Board 12th Result 2026
Bihar Board 12th Result 2026

इस लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 OUT: BSEB 12वीं परीक्षा के परिणाम interbiharboard.com और bsebexam.com पर जारी कर दिए गए है। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों का ऐलान। एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का अपना रिकॉर्ड कायम रखने की तैयारी में है। बता दें कि BSEB 12th टॉपर 2026 प्रथम स्थान (Rank 1) आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) ने हासिल किया है. 

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट हाई लाइट्स: 

रिजल्ट घोषित: शिक्षा मंत्री द्वारा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी।
रिकॉर्ड समय: मात्र 25 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
कुल पास प्रतिशत: 85.89% छात्र सफल रहे।
बेटियों का दबदबा: छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि छात्रों का 84.09%।
स्ट्रीम टॉपर्स: * आर्ट्स और कॉमर्स: लड़कियों ने टॉप किया।
कुल टॉपर: राज्य भर से कुल 26 छात्र टॉपर लिस्ट में शामिल। 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां है शामिल

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मार्कशीट लिंक

BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: पास प्रतिशत

श्रेणी (Category)

पास प्रतिशत (Pass Percentage)

कुल उत्तीर्ण (Overall)

85.89%

छात्राएं (Girls)

86.23%

छात्र (Boys)

84.09%

BSEB 12th कॉमर्स टॉपर 2026

पटना की बेटियों ने कॉमर्स संकाय में पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है:

प्रथम स्थान (Rank 1):अदिति कुमारी (गांधी बिहार, पटना) प्राप्त अंक: 480/500 (96%)

द्वितीय स्थान (Rank 2):वाणी कुमारी (यारपुर, पटना) प्राप्त अंक: 476/500 (95.2%) 

किस डिविजन से कितने विद्यार्थी हुए पास:

प्रथम श्रेणी: 5,16,928 छात्र 

द्वितीय श्रेणी: 5,11,744 छात्र 

तृतीय श्रेणी: 82,425 छात्र 

BSEB 12th टॉपर 2026

प्रथम स्थान (Rank 1): आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर)
अंक: 481/500 (96.20%)
द्वितीय स्थान (Rank 2): साक्षी कुमारी और सपना कुमारी
अंक: 479/500

BSEB 12th रिजल्ट 2026: द्वितीय स्थान (Rank 2) 

इस वर्ष तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से 478 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है:

छात्र का नाम

जिला

प्राप्त अंक

सिद्धि शुक्ला 

सीतामढ़ी

478

चंद्रदीप कुमार

लखीसराय

478

मो. नजीर अंसारी

पूर्णिया

478

Bihar Board Result 2026: किस वर्ष कितना रहा पास प्रतिशत 

2026 - 85.89 फीसदी

2025 - 86.56 फीसदी

2024 - 87.21 फीसदी

2023 - 83.70 फीसदी

2022 - 80.15 फीसदी

बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्र interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। बोर्ड इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी कर रहा है.

Bihar Board 12th Result 2026 छात्र कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप: 1 आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं।

स्टेप: 2 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप: 3 अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

स्टेप: 4 कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप: 5 आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप भविष्य के लिए प्रिंट या सेव कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

पास होने के लिए कितने नंबर है जरुरी

बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रायोगिक विषयों, जैसे विज्ञान, में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। 70 अंकों की थ्योरी परीक्षा में कम से कम 21 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में न्यूनतम 12 अंक लाना अनिवार्य है।

कितने छात्र हुए थे शामिल 

इस वर्ष भी लाखों की संख्या में परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। अगर पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2025 में कुल 12,92,313 छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने वाली है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 10:31 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News