BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Link OUT: इस Official रिजल्ट लिंक से देखें अपनी मार्कशीट सबसे पहले

Last Updated: Mar 23, 2026, 15:06 IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Link OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) साल 2026 का कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू है, 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां है शामिल.

इस लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Link: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) साल 2026 कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित। इस वर्ष लगभग 13,17,846 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब अपने स्कोरकार्ड का इंतज़ार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: पास प्रतिशत

श्रेणी (Category)

पास प्रतिशत (Pass Percentage)

कुल उत्तीर्ण (Overall)

85.89%

छात्राएं (Girls)

86.23%

छात्र (Boys)

84.09%

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट  हाई लाइट्स: 

रिजल्ट घोषित: शिक्षा मंत्री द्वारा आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी।
रिकॉर्ड समय: मात्र 25 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
कुल पास प्रतिशत: 85.89% छात्र सफल रहे।
बेटियों का दबदबा: छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि छात्रों का 84.09%।
स्ट्रीम टॉपर्स: * आर्ट्स और कॉमर्स: लड़कियों ने टॉप किया।
कुल टॉपर: राज्य भर से कुल 26 छात्र टॉपर लिस्ट में शामिल। 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां है शामिल

किस डिविजन से कितने विद्यार्थी हुए पास:

प्रथम श्रेणी: 5,16,928 छात्र 

द्वितीय श्रेणी: 5,11,744 छात्र 

तृतीय श्रेणी: 82,425 छात्र 

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस वर्ष कितना रहा पास प्रतिशत 

2026 - 85.89 फीसदी

2025 - 86.56 फीसदी

2024 - 87.21 फीसदी

2023 - 83.70 फीसदी

2022 - 80.15 फीसदी

BSEB 12th कॉमर्स टॉपर 2026

पटना की बेटियों ने कॉमर्स संकाय में पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है:

प्रथम स्थान (Rank 1):अदिति कुमारी (गांधी बिहार, पटना) प्राप्त अंक: 480/500 (96%)

द्वितीय स्थान (Rank 2):वाणी कुमारी (यारपुर, पटना) प्राप्त अंक: 476/500 (95.2%

BSEB 12th आर्ट्स टॉपर 2026

प्रथम स्थान (Rank 1): आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर)
अंक: 481/500 (96.20%)
द्वितीय स्थान (Rank 2): साक्षी कुमारी और सपना कुमारी
अंक: 479/500

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट का क्या है स्टेटस 

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की वेबसाइट (bsebexam.com) खुलने लगी है। जल्द ही रिजल्ट लिंक यहां एक्टिव किया जायेगा. छात्र धैर्य बनाये रखें, बस थोड़ी देर में अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय 

बिहार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार और BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। 

  • तारीख: 23 मार्च, 2026

  • समय: दोपहर 1:30 बजे 

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत और जिला-वार आंकड़ों की जानकारी दी जाएगी। 

ऑफिसियल  वेबसाइट्स (Official Websites)

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं:

  • interbiharboard.com

  • bsebexam.com

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

bseb inter result 2026 पासिंग मार्क्स (Passing Criteria)

छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:

न्यूनतम अंक: प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं।

थ्योरी और प्रैक्टिकल: यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल है, तो थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना आवश्यक है।

कुल पास प्रतिशत: छात्र को ओवरऑल पास होने के लिए भी न्यूनतम एग्रीगेट अंक प्राप्त करने होंगे। 

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स (Kaise dekhen 12vin ki marksheet)

अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

  1. वेबसाइट पर जाएं: ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।

  2. लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर "Intermediate Annual Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

  3. डिटेल्स भरें: अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

  4. क्रेडेन्शियल्स: कैप्चा कोड (Captcha) भरें।

  5. सबमिट करें: 'View' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  6. डाउनलोड: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

यहां देखें-

bseb inter result 2026

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 13:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News