बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: BSEB मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 01:30 बजे interbiharboard.com पर घोषित किया जा रहा है। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। टॉपर लिस्ट, पासिंग मार्क्स और डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ ताज़ा अपडेट्स देखें। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों का ऐलान किया जाएगा। एक बार फिर बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का अपना रिकॉर्ड कायम रखने की तैयारी में है।
बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्र interbiharboard.com और bsebexam.com पर रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। बोर्ड इस बार भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी कर रहा है.
Bihar Board 12th Result 2026 छात्र कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप: 1 आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं।
स्टेप: 2 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप: 3 अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
स्टेप: 4 कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप: 5 आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप भविष्य के लिए प्रिंट या सेव कर सकते हैं।
पास होने के लिए कितने नंबर है जरुरी
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। प्रायोगिक विषयों, जैसे विज्ञान, में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। 70 अंकों की थ्योरी परीक्षा में कम से कम 21 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में न्यूनतम 12 अंक लाना अनिवार्य है।
कितने छात्र हुए थे शामिल
इस वर्ष भी लाखों की संख्या में परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। अगर पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2025 में कुल 12,92,313 छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष भी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने वाली है।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation