Live

CTET Result 2026 Live: सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट यहां ctet.nic.in जल्द, स्कोरकार्ड ऐसे कर सकेंगे चेक

Priyanka Pal
Mar 19, 2026, 20:00 IST

CTET Result 2026: सीबीएसई की ओर से सीटीईटी रिजल्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाला है। 7 और 8 फरवरी के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें जागरण जोश के साथ। 


CBSE CTET Result 2026 Live Update
CBSE CTET Result 2026 Live Update

HIGHLIGHTS

  • सीटीईटी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा।
  • पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्टों में किया गया था।

CTET Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी फरवरी रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्टों में किया गया था। वहीं, बिहार को एग्जाम सेंटर में एग्जाम का आयोजन 1 मार्च, 2026 को दोबारा किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

CTET Result 2026: रिजल्ट जल्द  

CBSE की ओर से सीटीईटी आंसर - की 12 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई थी। जिसपर आपत्ति दर्ज कराने का समय उम्मीदवारों को 15 मार्च, 2026 तक दिया गया था। 

सीटीईटी का रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाता है। उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Also Check: सीटेट रिजल्ट 2026

CTET Result 2026 kab tak aayega: हाइलाइट्स 

सीटीईटी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट से जुड़े अन्य अपडेट उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026

बोर्ड का नाम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी 2026 

उत्तर कुंजी की स्थिति

12 मार्च  

रिजल्ट 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट

ctet.nic.in

CTET Result 2026 Link PDF: सीटीईटी रिजल्ट लिंक जल्द 

पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, उम्मीदवार मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। सीटीईटी का परिणाम आमतौर पर परीक्षा के चार से छह सप्ताह के भीतर घोषित किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सीटीईटी रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक 

जल्द 

CTET Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार सीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, CTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन करने के बाद Roll Number और Date Of Birth डालें।

  4. सबमिट कर Scorecard आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और Save करना ना भूलें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 19, 2026, 20:00 IST

    CTET Result 2026 Live: पासिंग मार्क्स

    उम्मीदवारों को CBSE CTET Exam 2026 क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

  • Mar 19, 2026, 19:13 IST

    CTET Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    सीटीईटी रिजल्ट 2026 उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर देख पाएंगे। 

  • Mar 19, 2026, 19:06 IST

    CTET Result 2026 Live: उत्तर कुंजी कब जारी हुई थी?

    सीबीएसई ने सीटीईटी आंसर - की 12 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का समय 15 मार्च, 2026 तक दिया गया था।

  • Mar 19, 2026, 18:59 IST

    CTET Result 2026 Date Live: सीटीईटी एग्जाम कब हुआ था?

    सीबीएसई की ओर से कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। 

  • Mar 19, 2026, 18:53 IST

    CTET Result 2026 Live: सीटीईटी रिजल्ट कब आएगा?

    सीटीईटी रिजल्ट 2026 जल्द ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से परिणामों की जांच या स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News