MPESB ITI TO Answer Key 2026 OUT: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर आंसर की जारी, esb.mp.gov.in पर से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Mar 19, 2026, 18:46 IST

MP ITI TO Answer Key 2026 OUT: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर आंसर की 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी भी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तोे वह 21 मार्च 2026 तक इसकी शिकायत ऑनलाइन कर सकते हैं।

MP ITI TO Answer Key 2026 जारी।
MP ITI TO Answer Key 2026 जारी।

MP ITI Training Officer Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर (TO) भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की आधिकारिक रूप से 18 मार्च 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 27 फरवरी से आयोजित की गई थी। यह आंसर की उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद करेगी। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवारों को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज भी कर सकते हैं।

MP ITI TO Answer Key 2026 PDF Download Link

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर (TO) भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर या इस लेख में नीचे दिए लिंक से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP ITI TO Answer Key 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

कैसे डाउनलोड करें MP ITI TO Answer Key 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं

  • होमपेज पर “ Online Question/ Answer  Objection Link - ITI Training officer Recruitment Test -2026” सेक्शन पर क्लिक करें

  • “ITI Training Officer Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें

  • आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

MP ITI Training Officer Answer Key: आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

MPESB ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है। यदि किसी उत्तर पर संदेह है, तो उम्मीदवार तय शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 है। बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद MPESB ITI ट्रेनिंग ऑफिसर रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 19, 2026, 08:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News