Bihar Board Toppers List 2026: बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, आदित्य प्रकाश बने टॉपर, पास पर्सेंटेंज और स्ट्रीमवाइज टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Last Updated: Mar 23, 2026, 15:08 IST

Bihar Board Result 2026: बिहार विधालय परीक्षा समिति(BSEB) की ओर से आज दोपहर 1ः30 बजे 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ बिहार बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। साथ ही, बोर्ड की ओर से मेधावी छात्रों को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026

इस लिंक से चेक करें बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

Bihar 12th Result 2026: बिहार विधालय परीक्षा समिति(BSEB) की ओर से आज दोपहर 1ः46 बजे 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। Bihar Board 12th Result 2026 के लिए प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी उपस्थित रहे। रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। ऐसे में आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस के टॉपर्स की लिस्ट अलग से जारी की जाएगी।

Update 3:07 PM, 23 March, 2026

बिहार बोर्ड 12वीं में आर्ट्स की टॉपर लिस्ट 

कला (Arts) संकाय: टॉपर्स की सूची

रैंक (स्थान) नाम प्राप्तांक (Marks) प्रतिशत (%)
1 निशु कुमारी 479 95.80%
2 सिद्धि शिखा 478 95.60%
2 चंद्रदीप कुमार 478 95.60%
2 मो. नसीर अंसारी 478 95.60%
3 नसरीन परवीन 477 95.40%
3 सय्या अंसारी 477 95.40%
3 निशु कुमारी (दरभंगा) 477 95.40%
3 आदर्श 477 95.40%
4 अमृता कुमारी 476 95.20%
4 स्वीटी कुमारी 476 95.20%
5 विभा असराना 475 95.00%
5 रौशन कुमारी 475 95.00%
5 मनीष कुमार 475 95.00%

Update 3:03 PM, 23 March, 2026

बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस की टॉपर लिस्ट

रैंक (स्थान) नाम प्राप्तांक (Marks) प्रतिशत (%)
1 आदित्य प्रकाश अमन 481 96.20%
2 एच.एस. मेराजनी 479 95.80%
2 सपना कुमारी 479 95.80%
3 अनामिका कुमारी 478 95.60%
4 सत्यम कुमार 476 95.20%
5 पलक कुमारी 475 95.00%


Update 3:02 PM, 23 March, 2026

बिहार बोर्ड 12वीं में कॉमर्स की टॉपर लिस्ट

रैंक (स्थान) नाम प्राप्तांक (Marks) प्रतिशत (%)
1 अदिति कुमारी 480 96.00%
2 माही कुमारी 476 95.20%
3 निशिका श्री 475 95.00%
4 मानवी कुमारी 474 94.80%
4 श्रेया कुमारी 474 94.80%
5 वारिशा नौशाद 472 94.40%
5 हर्षिका 472 94.40%

Update 2:40 PM, 23 March, 2026

आदित्य बने साइंस के टॉपर

समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने विज्ञान (Science) संकाय में 481 अंकों (96.20%) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

Update 2:26 PM, 23 March, 2026

कॉमर्स में अदिती ने किया टॉप

वाणिज्य (Commerce) संकाय में गांधी विहार, पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि यारपुर, पटना की  कुमारी ने 476 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

Update 2:13 PM, 23 March, 2026

निशु कुमारी बने आर्ट्स टॉपर

गया जिले की निशु कुमारी ने 479 अंकों के साथ राज्य में कला (Arts) संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Update 2:09 PM, 23 March, 2026

Bihar Board Toppers list 2026: साक्षी और सपना का दूसरा रैंक

साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने 478 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Update 2:00 PM, 23 March, 2026

Bihar Board Toppers list 2026: आदित्य प्रकाश बने टॉपर 

समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश ने 481 अंक प्राप्त कर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

  • टॉपर: आदित्य प्रकाश

  • जिला: समस्तीपुर

  • प्राप्त अंक: 481/500


Update 1:50 PM, 23 March, 2026

Bihar Board Result: रिजल्ट से जुड़े प्रमुख आंकड़ें

  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass Percentage) 85.89% है।

  • छात्राओं (लड़कियों) का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है।

  • छात्रों (लड़कों) का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.09% है।

  • कला (Arts) और वाणिज्य (Commerce) संकाय में छात्राओं ने टॉप किया है।

  • विज्ञान (Science) संकाय में एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

  • कुल 26 छात्रों को टॉपर घोषित किया गया है।

  • इन 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं।

जल्द जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में अब जल्द ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी।

bihar board 12th: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स interbiharboard.com व bsebexam.com और jagranjosh.com/results पर चेक कर सकते हैं। चेक करने के लिए आपको इन आसान से चरणों को फॉलो करना होगा, जो कि इस प्रकार हैंः

-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचें।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

-यहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करना है।

-स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखेगी, जिसे आप चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2026 LIVE

Bihar Board 12th Toppers: टॉपर्स को मिलेंगे 2 लाख रुपये 

बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ऐसे छात्रों को मेधा दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाता है। आपको बता दें कि 2 लाख रुपये, लैपटॉप व मेडल की राशि प्रथम स्थान, 1.5 लाख रुपये की राशि, लैपटॉप व मेडल दूसरा स्थान और 1 लाख रुपये की राशि,लैपटॉप व मेडल तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाएगा। वहीं, रैंक 4 से  रैंक 10 तक के छात्रों को 10,000 रुपये की राशि व लैपटॉप दिया जाएगा।

BSEB 12th Result 2026: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन इस बार 2 फरवरी से 13 फरवरी तक किया गया था। इसमें 13,17,868 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Bihar 12th Result 2026: कब से कब तक चेक हुई कॉपियां

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद बोर्ड ने 27 फरवरी 2026 से ही परीक्षाओं की कॉपी चेक करना शुरू कर दिया था। ऐसे में इस बार यह काम 10 मार्च तक पूरा कर लिया गया था। 

Bihar Result 12th: इस बार दो दिन पहले जारी होगा रिजल्ट 

बीते वर्ष बिहार बोर्ड ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को 25 मार्च को दोपहर 1ः30 बजे जारी किया था। उस समय कुल पास प्रतिशत 86.5 फीसदी रहा था। वहीं, इस बार रिजल्ट दो दिन पहले यानि कि 23 मार्च को जारी किया जा रहा है।  

यहां देखें-

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 13:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News