REET Result 2026 Date: राजस्थान रीट का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Mar 30, 2026, 21:51 IST

REET Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रीट का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में लगभग 9.50 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो कि 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच राजस्थान राज्य में आयोजित की गई थी। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।

REET Result 2026 Date
REET Result 2026 Date

REET Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की थी। इस परीक्षा में लगभग 9.50 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आसंर की और ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया को  पूरा कर लिया गया है। अब रीट का रिजल्ट आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी होने की उम्मीद है। रीट रिजल्ट के अलावा बोर्ड द्वारा लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा की फाइनल आंसर की और विस्तृत स्कोर कार्ड जारी होने की उम्मीद है। इन परीक्षाएं में पास होने वाले उम्मीदवार राजस्थान के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे। 

REET Result 2026 जारी होने की तिथि 

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की परीक्षा के रिजल्ट के लिए फिलहाल कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि अप्रैल के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है, जो कि ऑफिशियल वेबसाइट reet2025.co.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा। 

REET Result 2026 - हाइलाइट्स 

रीट परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं, जिनमें लेवल 1 और लेवल 2 शामिल हैं। रीट लेवल 1 की परीक्षा उन प्राथमिक शिक्षकों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि रीट लेवल 2 की परीक्षा उन उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

संस्था का नाम 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)

पद का नाम 

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2026 

परीक्षा की तिथि 

17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक 

कुल अंक 

150

कुल प्रश्न 

150 MCQs प्रश्न 

पेपर 1

कक्षा  1–5 

पेपर 2 

कक्षा 6–8

ऑफिशियल वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in

REET Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BSER की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • REET Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • आपको एक PDF मिलेगी। इसमें परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर निहित होंगे।

  • Ctrl+F के जरिए अपना नाम सर्च करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: SSC CPO Result 2026 OUT: एसएससी सीपीओ टियर-1 की परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 21:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News