CBSE CTET 2026 Result Link: सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, ये रहा Paper 1, 2 स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Mar 30, 2026, 20:26 IST

CTET 2026 Result Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 30 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर, 08 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षाओं के लिए CBSE CTET रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 स्कोरकार्ड cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

CTET Result 2026 Out at ctet.nic.in
CTET Result 2026 Out at ctet.nic.in

CBSE CTET Result 2026 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 30 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। CBSE ने 8 फरवरी, 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की थी और 1 मार्च को बिहार के दो केंद्रों पर इसकी दोबारा परीक्षा ली थी। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा उन उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है, जो केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।

CTET Result 2026 Link- Active

सीटीईटी 2026 रिजल्ट लिंक आज आधिकारिक वेबसाइट-cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रोल नंबर दर्ज करके Paper 1 और Paper 2 का स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी कोअपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया है, जिससे वे आसानी से अपना परिणाम देख सकें।

CTET 2026 Result Link

यहां क्लिक करें

ctet.nic.in result 2026- सीटीईटी रिजल्ट हाइलाइट्स

जो उम्मीदवार Central Teacher Eligibility Test में क्वालिफ़ाई होंगे, वे DigiLocker के ज़रिए CTET की मार्कशीट और सर्टिफ़िकेट डाउनलोड कर सकेंगे। सीटेट रिजल्ट के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)

सीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि

30 मार्च 2026

परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी तथा 1 मार्च 2026

प्रमाण पत्र की वैधता

आजीवन

CTET की आधिकारिक वेबसाइट

ctet.nic.in

CTET का रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 सीटीईटी रिजल्ट 2026 देख और स्कोरकार्ड कार्ड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “CTET Feb  2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी भरें।

  • अपना Paper (Paper 1 या Paper 2) चुनें।

  • स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

सीटीईटी रिजल्ट 2026: कैटेगरी वाइज मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

सीटेट एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, जिसका मतलब है कि इसमें अभ्यर्थी को पास होने और पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Certificate) प्राप्त करने के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करना आवश्यक होता है। सामान्य (General/Unreserved) वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60% यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होते हैं। वहीं, OBC, SC, ST और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित हैं, जो 150 में से 82 अंक के बराबर होते हैं। यह प्रमाण पत्र भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ctet.nic.in result: सीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट और मार्कशीट

CTET 2026 का सर्टिफिकेट और मार्कशीट DigiLocker पर मिलेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे, उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं, जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, सभी को मार्कशीट जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स से DigiLocker में जाकर मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। DigiLocker के लॉगिन की जानकारी CBSE द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। CTET सर्टिफिकेट की वैधता जीवनभर रहती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 30, 2026, 19:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News