Live

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

Farhan Khan
Mar 31, 2026, 08:38 IST

राजस्थान बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी। 

 

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा
  • कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी
  • रिजल्ट की पल-पल की अपडेट के लिए वेबसाइट विजिट करते रहे

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 12वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। 12वीं परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया गया था। 12वीं की बोर्ड की परीक्ष में शामिल होने वाले छात्र रोल नंबर या रोल कोड और कैप्च भरकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

RBSE 12th Result 2026 LIVE  रिजल्ट जारी होने की तिथि 

राजस्थान बोर्ड की 12वीं की रिजल्ट की तिथि के लिए अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। आज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जब भी घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की जानकारी बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 

RBSE 12th Result 2026 LIVE डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

राजस्थान बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RBSE 12th Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov पर 12वीं की बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। छात्र नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 

परीक्षा का नाम 

12वीं

परीक्षा की तिथि 

 12 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

जल्द जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov

RBSE 12th Result 2026 LIVE डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov पर जाएं। 

  • RBSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 


LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 31, 2026, 08:38 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है, तो क्या होगा?

    राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में अगर कोई फेल हो जाता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस तरह के छात्रों के पास री-चेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का विकल्प खुला है। छात्रों को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  


  • Mar 31, 2026, 08:15 IST

    Rajasthan Board 12th Result LIVE: टॉपर्स के नाम बताए जा सकते हैं

    आमतौर पर राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से कुछ टॉपर्स के नाम बताए जा सकते हैं। इस बार यह देखना होगा कि राजस्थान बोर्ड टॉपर्स के नामों की लिस्ट जारी करता है या नहीं। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

     

  • Mar 31, 2026, 07:36 IST

    Rajasthan Board 12th Result LIVE: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा?

    साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 प्रतिशत रहा था। अगर साइंस स्ट्रीम की बात की जाए तो 94.43 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम में 99.07 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।


  • Mar 31, 2026, 07:26 IST

    Rajasthan Board 12th Result LIVE: 12वीं की परीक्षा की तिथि

    12वीं की परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच लगभग 1 महीने आयोजित की गई थीं।


  • Mar 31, 2026, 07:12 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी होगी

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर डालना होगा। 

  • Mar 31, 2026, 07:12 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम वाइज रिजल्ट जारी होने की उम्मीद

    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्ट्रीम-वाइज जारी होगा। संभावना है कि आर्ट्स, सांइस और काॅमर्स स्ट्रीम के लिए अलग-अलग रिजल्ट लिंक उपलब्ध कराएगा।

  • Mar 31, 2026, 07:11 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026: आर्ट्स का रिजल्ट रहता है अच्छा

    राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में हर साल आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा छात्र शामिल होते हैं। छात्रों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद इस स्ट्रीम का रिजल्ट अच्छा रहता है।

  • Mar 31, 2026, 07:08 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट

    राजस्थान बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। डायरेक्ट लिंक यहीं एक्टिव होगा और छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • Mar 31, 2026, 07:07 IST

    Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी चीजें

    RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि (अगर जरूरी हो) और कैप्चा वेरिफिकेशन जरूरी है।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News