Noida International Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के फेज-1 का उद्घाटन किया, इस एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस फेज का निर्माण लगभग ₹11,200 करोड़ की लागत से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत किया गया है। बता दें की आज पहले कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया
भारत को ग्लोबल एविएशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, यह एयरपोर्ट भारत को वैश्विक विमानन केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गेटवे के रूप में विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन
Noida International Airport Inauguration हाई लाइट्स
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले फेज का निर्माण लगभग ₹11,200 करोड़ की लागत से किया गया है। इस फेज में 3.9 किलोमीटर लंबा रनवे तैयार किया गया है, जो बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है।
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे हर मौसम में और 24 घंटे उड़ान संचालन संभव होगा।
- स अवसर पर यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
- जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के उद्घाटन समारोह में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ अरुण वीर सिंह भी शामिल हुए।
दिल्ली-NCR को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) के साथ मिलकर NCR में एक इंटीग्रेटेड एविएशन सिस्टम बनाएगा। इससे यात्रियों का दबाव कम होगा, क्षमता बढ़ेगी और दिल्ली-NCR को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब्स में शामिल करने में मदद मिलेगी।
भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक
यह भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक है, जिसकी शुरुआती क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष होगी, जिसे बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जा सकेगा। इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और 24x7 ऑपरेशन की सुविधा होगी। साथ ही, कार्गो हब, MRO सुविधा और नेट-जीरो उत्सर्जन जैसे टिकाऊ फीचर्स इसे भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं।
Jewar Airport: कितने यात्रियों को संभाल सकेगा यह एयरपोर्ट और क्या है इसकी खासियत? यहां देखें सब कुछ
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future. https://t.co/8OLduHTZU8
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation