Weekly Current Affairs Quiz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत आने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना ने कौन सा ऑपरेशन शुरू किया? 

Last Updated: Mar 28, 2026, 12:23 IST

Weekly Current Affairs Quiz 22 March to 28 March 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा, खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं.

Weekly Current Affairs Quiz 22 March to 28 March 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा, खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं.

1.स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत आने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना ने कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?  
A) ऑपरेशन समुद्र सेतु
B) ऑपरेशन संकल्प
C) ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा
D) ऑपरेशन राहत

उत्तर: C) ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा 

भारतीय नौसेना की अगुवाई में ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा (Operation Urja Suraksha) मार्च 2026 में लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भारत आने वाले तेल और गैस जहाजों की सुरक्षा करना है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया। भारतीय नौसेना, युद्धपोतों से ऊर्जा जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही है।

2. 'एकात्म मानव दर्शन - भारत का विश्वदृष्टिकोण' पर अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?

A) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

B) पीएम नरेंद्र मोदी 

C) गृहमंत्री अमित शाह 

D) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

उत्तर: B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (केएसओयू), मैसूरु में 'एकात्म मानव दर्शन - भारत का विश्वदृष्टिकोण' (Ekatma Manav Darshan – Bharat’s Worldview) पर अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन (केएसओयू, मैसूरु द्वारा प्रज्ञा प्रवाह और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर 25 से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

3. DPIIT ने हाल ही में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किस फिनटेक प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है?

A) पेटीएम 

B) फोन पे

C) रेजर पे

D) एयरटेल 

उत्तर: C) रेजर पे 

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म, रेजरपे (Razorpay) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह सहयोग देश भर के स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्यमियों को समर्थन देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया है।

4. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हाल ही में किस हवाई अड्डे पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून उड़ान सेवा का उद्घाटन किया?

A) पंतनगर हवाई अड्डा

B) जौली ग्रांट हवाई अड्डा

C) नैनी सैनी हवाई अड्डा

D) हिंडन हवाई अड्डा

उत्तर: B) जौली ग्रांट हवाई अड्डा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में को जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटों वाली विमान सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ एक घंटा रह जाएगा।

5. खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 2026 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

A) निर्मला सीतारमण 

B) किरेन रिजिजू

C) चिराग पासवान 

D) मनसुख मंडाविया

उत्तर: D) मनसुख मंडाविया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया जनजातीय खेल (Khelo India Tribal Games) (KITG) 2026 के उद्घाटन संस्करण को संबोधित किया, जो छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में शुरू हुआ और 25 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक जारी रहेगा। मंडाविया ने कहा कि इन खेलों का आयोजन हर साल बस्तर, सरगुजा और रायपुर क्षेत्रों में किया जाएगा। 

6. भारतीय नौसेना के नए स्टील्थ फ्रिगेट 'तारागिरी (F41)' को कहाँ सेवा में शामिल किया जाएगा?

A) मुंबई

B) कोच्चि

C) विशाखापत्तनम

D) चेन्नई

उत्तर: C) विशाखापत्तनम

भारतीय नौसेना 03 अप्रैल 2026 को अपने नए स्टील्थ फ्रिगेट ‘तरागिरी (F41)’ को विशाखापत्तनम में एक भव्य समारोह के साथ सेवा में शामिल करने जा रही है। यह एडवांस स्टील्थ तकनीक, सुपरसोनिक मिसाइलों और आधुनिक कॉम्बैट सिस्टम से लैस है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति भारत की समुद्री शक्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाएगी।

7. वर्ल्ड बियर डे (विश्व भालू दिवस) हर साल कब मनाया जाता है? 

A) 23 मार्च
B) 24 मार्च
C) 25 मार्च
D) 26 मार्च 

उत्तर: A) 23 मार्च 

वर्ल्ड बियर डे (विश्व भालू दिवस) हर साल 23 मार्च को सभी आठ भालू प्रजातियों और पृथ्वी की जैव विविधता में उनके महत्व की सुरक्षा को उजागर करने के लिए मनाया जाने वाला एक वैश्विक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य उनके आवासों को संरक्षित करने की तत्काल आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

8. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में नई दिल्ली में किसका शुभारंभ किया है?
A) राष्ट्रीय एआई कौशल पहल (My WAVES)
B) इन बिल्ट टीवी ट्यूनर
C) एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (EPG)
D) उपरोक्त सभी

उत्तर: D) उपरोक्त सभी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय एआई कौशल पहल, माय वेव्स (My WAVES), इन बिल्ट टीवी ट्यूनर और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (EPG) का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण पर जोर ने भारत में टेलीविजन देखने के अनुभव को बदल दिया है, जिससे देश भर के घरों में उच्च गुणवत्ता वाले मनोरंजन तक पहुंच आसान हो गई है।    

9. T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर कौन बनी है?

A) फैनी उतागुशिमानिंडे (Fanny Utagushimaninde)

B) प्रोस्कोविया अलाको (Proscovia Alako)

C) एलिसा हीली (Alyssa Healy)

D) स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

उत्तर: A) फैनी उतागुशिमानिंडे (Fanny Utagushimaninde)

रवांडा की फैनी उतागुशिमानिंडे (Fanny Utagushimaninde) लागोस में नाइजीरिया इनविटेशनल वीमेन्स टी20आई टूर्नामेंट में घाना पर अपनी टीम की 122 रन की जीत के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बन गईं। 15 साल और 223 दिन की उतागुशिमानिंडे ने 65 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए, जिससे उन्होंने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो उन्होंने साल 2019 में (16 साल और 233 दिन) बनाया था।

10. एनएचएआई ने उत्तर प्रदेश के किस शहर के लिए 15 KM लंबे चार लेन वाले दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) जारी किया है?
A) लखनऊ
B) वाराणसी
C) आजमगढ़
D) गोरखपुर

उत्तर: C) आजमगढ़

एनएचएआई ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शहर के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) जारी किया है। यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर 368.85 करोड़ रुपये की लागत से मैसर्स कालूवाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है।

Noida International Airport का भव्य उद्घाटन, घटेगा दिल्ली एयरपोर्ट का बोझ, भारत बनेगा ग्लोबल एविएशन हब


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 28, 2026, 12:23 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News