Live

UP Home Guard Admit Card 2026 OUT: यूपी होमगार्ड पीएसटी-डीवी एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, ये रहा हॉल टिकट Direct Link

Vijay Pratap Singh
Jul 6, 2026, 21:35 IST

UP Home Guard Admit Card 2026 OUT: यूपी होमगार्ड भर्ती DV/PST एडमिट कार्ड का लिंक आज, 6 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का आयोजन 13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

UP Police Home Guard DV, PST Admit Card 2026 Link
UP Police Home Guard DV, PST Admit Card 2026 Link

HIGHLIGHTS

  • UP होम गार्ड DV/PST एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आज, 6 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव हो गया है।
  • उम्मीदवार Registration Number और Date of Birth की मदद से अपना DV/PST Hall Ticket PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यूपी होम गार्ड दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का आयोजन 13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

UP Home Guard Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 6 जुलाई को यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। DV और PST की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Home Guard Admit Card 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के DV और PST के लिए एडमिट कार्ड लिंक 6 जुलाई 2026 को uppbpb.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। DV/PST हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

यहां क्लिक करें:- UP Home Guard DV, PST Admit Card 2026 Download Link (एक्टिव)

यूपी होमगार्ड PST, DV एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी होमगार्ड डीवी और पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी / पीएसटी) हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डीवी/पीएसटी की तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा/परीक्षण स्थल, कैटेगरी, फोटो और हस्ताक्षर सहित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होंगे।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 6, 2026, 21:28 IST

    अगर UP होम गार्ड DV/PST एडमिट कार्ड 2026 में कोई गलती हो, तो क्या करना चाहिए?

    अगर यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि, श्रेणी या किसी अन्य जानकारी में गलती हो, तो उम्मीदवार को तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा से पहले गलती ठीक कराना जरूरी है, ताकि DV/PST के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

  • Jul 6, 2026, 21:26 IST

    UP Home Guard Admit Card 2026 Live: DV के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे?

    दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, आवेदन पत्र की कॉपी, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी), जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। निर्धारित दस्तावेज नहीं होने पर उम्मीदवार को DV प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

  • Jul 6, 2026, 17:56 IST

    UP Home Guard DV, PST Admit Card 2026 लिंक एक्टिव

    यूपी होमगार्ड भर्ती DV और PST के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो पीएसटी और डीवी के लिए उपस्थि होने वाले हैं, वे अब हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • Jul 6, 2026, 16:18 IST

    यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026: DV और PST के बाद क्या होगा?

    यूपी होमगार्ड DV और PST सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर यूपी होमगार्ड पद पर चयन किया जाएगा।

  • Jul 6, 2026, 15:57 IST

    UP Home Guard Admit Card: यूपी होमगार्ड भर्ती में दौड़ कितनी होगी?

    यूपी होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों को तय समय में दौड़ पूरी करनी होगी।

    पुरुष उम्मीदवार: 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

    महिला उम्मीदवार: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। 

    जो उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

  • Jul 6, 2026, 15:45 IST

    UP Home Guard Admit Card 2026 Live: डीवी के लिए कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?

    दस्तावेज सत्यापन (DV) के दौरान उम्मीदवारों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार अपने साथ ये दस्तावेज जरूर लेकर जाएं—

    • यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट।

    • सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट।

    • आयु प्रमाण पत्र (जन्मतिथि का प्रमाण)।

    • आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र।

    • यदि अतिरिक्त वेटेज का दावा किया है, तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र।

    • एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी।

    • सभी मूल दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी का एक सेट।

  • Jul 6, 2026, 15:42 IST

    UP Home Guard Admit Card 2026 Live: DV और PST के लिए कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन

    यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों में से मेरिट और आरक्षण के आधार पर करीब 2.6 गुना अभ्यर्थियों को डीवी (दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन में तय तारीखों पर होगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

  • Jul 6, 2026, 15:36 IST

    UP Home Guard Admit Card 2026 Live: डीवी और पीएसटी कब होगा?

    यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) 13 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 तक उत्तर प्रदेश के संबंधित जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित किए जाएंगे।

  • Jul 6, 2026, 14:29 IST

    UP Home Guard Admit Card Link: कितने पदों पर होगी भर्ती?

    यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के तहत कुल 41,424 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब PST और DV के लिए बुलाया जा रहा है।

  • Jul 6, 2026, 13:59 IST

    यूपी होमगार्ड भर्ती पीएसटी-डीवी एडमिट कार्ड 2026 लिंक कहां मिलेगा?

    UP Home Guard DV, PST Admit Card: यूपी होमगार्ड भर्ती PST/DV एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। अभ्यर्थी जो डीवी और पीएसटी के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन डिटेल्स यानि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 6, 2026, 13:54 IST

    UP Home Guard DV, PST Admit Card 2026: पुरुषों और महिलाओं के लिए शारीरिक मानक क्या हैं?

    पुरुष और महिला उम्मीदवारों के PST (शारीरिक मानक परीक्षण) का पूरा विवरण यहां देखें:

    पुरुष उम्मीदवारों के लिए PST

    • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए।

    • एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है।

    • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुषों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी होना चाहिए।

    • एसटी वर्ग के पुरुषों का सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी होना चाहिए।

    • सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने का कम से कम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य है।

    महिला उम्मीदवारों के लिए PST

    • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।

    • एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

    • महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है।

  • Jul 6, 2026, 13:47 IST

    UP Home Guard DV, PST Admit Card 2026: रिजर्व डे की तिथि क्या है?

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 के तहत अभिलेखों की जांच (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक होगा। अगर कोई अभ्यर्थी तय तारीख पर किसी कारण से शामिल नहीं हो पाता है, तो उसके लिए 7 अगस्त 2026 को रिजर्व-डे रखा गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ तय तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News