JoSAA Round 3 Seat Allotment Result 2026 हुआ जारी, josaa.nic.in से करें चेक
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज 6 जुलाई 2026 को ऑफिशियल तौर पर राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें।
आईआईटी (IITs), एनआईटी (NITs), ट्रिपल आईआईटी (IIITs) और जीएफटीआई (GFTIs) जैसे देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजो में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज 6 जुलाई 2026 को ऑफिशियल तौर पर राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है।
काउंसिलिंग के इस स्टेप में शामिल होने वाले सभी छात्र अब JoSAA के ऑफिशियल पोर्टल josaa.nic.in पर जाकर लिंक का इस्तेमाल करके अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने अलॉटमेंट स्टेटस (Seat Allotment Status) को चेक कर सकते हैं। साथ ही, अपनी प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
JoSAA Round 3 Counselling 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
JoSAA Round 3 Counselling 2026 के सीट अलॉटमेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में रिजल्ट के साथ-साथ सीट विड्रॉल और डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स |
| राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 06 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस पेमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड) | 06 जुलाई से 08 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| सीट विड्रॉल / काउंसिलिंग से बाहर होने का ऑप्शन | 07 जुलाई से 08 जुलाई 2026 |
| डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी क्वेरी का जवाब देने की लास्ट डेट | 09 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 10 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
JoSAA Round 3 Seat Allotment Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
सीट एक्सेप्टेंस फीस (Seat Acceptance Fee): जिन छात्रों को पहली बार सीट मिली है, उन्हें 8 जुलाई तक अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए फीस जमा करनी होगी।
1. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह फीस ₹35,000
2. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए ₹15,000 तय की गई है।
राउंड 3 तक कोई सीट न मिलने पर क्या करें?
यदि किसी छात्र को तीसरे राउंड तक भी कोई सीट नहीं मिली है, तो वह काउंसिलिंग के कुल 5 राउंड में भाग ले सकते है।इसके अलावा, यदि JoSAA के सभी 5 राउंड खत्म होने के बाद भी एनआईटी (NIT+) सिस्टम में सीटें खाली रह जाती हैं, तो उनके लिए CSAB (Central Seat Allocation Board) स्पेशल राउंड आयोजित किए जाएंगे। इसलिए अपनी चॉइस फिलिंग के भरोसे बने रहें।
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट के लेटर को देख सकते हैं।
1. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिख रहे ‘View Seat Allotment Result - Round 3’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, छात्र अपने JEE Main एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन को फिल करें।
4. फिर, फॉर्म को सबमिट कर दें।
5. सबमिट करने के बाद छात्र अपने लेटर को डाउनलोड करें।
6. डाउनलोड करने के बाद छात्र अपने सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट को देखें।
7. फिर, इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.