Haryana TET Answer Key 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी, ये रहे डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Jul 5, 2026, 20:17 IST

Haryana TET Answer Key 2026: हरियाणा एजुकेशन बोर्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एचटीईटी परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

Haryana TET Answer Key 2026
Haryana TET Answer Key 2026

Haryana TET Answer Key 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) प्राइमरी टीचर (PRT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए आंसर-की 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। 04 जुलाई को पीजीटी की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे) और 05 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक) हुई थी। 

हरियाणा टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।        

Haryana TET Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की से संबंधित किसी को आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इसके लिए ऑफिशियल डेट जारी की जाएगी, जिसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा नीचे भी प्रदान कर दिया जाएगा। 

हरियाणा पात्रता परीक्षा आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द उपलब्ध 

Haryana TET Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) की आंसर-की से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए NCERT,  SCERT या किसी फेमस लेखक की स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट देना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। प्रति प्रश्न के लिए अलग से शुल्क लगेगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 

परीक्षा का नाम 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) 2026  

पेपर 

पेपर-1  पेपर-2 और पेपर-3

लेवल 

पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक (PRT) 

कक्षा छठी से कक्षा 8वीं तक (TGT) 

कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक (PGT)

परीक्षा की तिथि 

04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bseh.org.in

Haryana TET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ाने का टेस्ट है। इसके बिना सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जा सकता। हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने के बाद एक प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो लाइफटाइम तक वैलिड रहता है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके हरियाणा पात्रता परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Haryana TET Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

ये भी पढ़ें: Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 5, 2026, 20:17 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News