RRB Group D Score Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड rrrcdg.gov.in जारी, CBT मार्क्स देखें

Last Updated: Jul 1, 2026, 17:59 IST

RRB Group D Score Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड 1 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के मार्क्स स्कोरकार्ड में शामिल हैं। स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें। 

RRB Group D Score Card 2026 Out
RRB Group D Score Card 2026 Out

RRB Group D Score Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट rrrcdg.gov.in पर जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर से 10 फरवरी, 2025 तक किया गया था। स्कोरकार्ड में CBT, PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के मार्क्स शामिल हैं। विज्ञापन संख्या  08/2024 के तहत लेवल 1 पोस्ट के लिए कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

RRB Group D Score Card 2026 PDF Download Link  

आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 स्कोर कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सीबीटी में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया है। पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की लिस्ट क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यहां क्लिक करें - आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 स्कोर कार्ड 2026

RRB Group D Score Card 2026 Official website: हाइलाइट्स 

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एग्जाम कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है। स्कोरकार्ड से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे टेबल में देखें।

रिजल्ट का नाम 

आरआरबी ग्रुप डी 

बोर्ड प्राधिकरण 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 

विज्ञापन संख्या 

CEN 08/2024

एग्जाम डेट 

17 नवंबर से 10 फरवरी, 2025 

स्कोरकार्ड 

1 जुलाई, 2026 (जारी)

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrrcdg.gov.in

RRB Group D Score Card 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें?

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrrcdg.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, RRB Group D Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4 स्कोरकार्ड डिटेल्स सबमिट करे लॉगिन करें। 

स्टेप 5 स्क्रीन पर आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 दिखाई देगा। 

स्टेप 6 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

RRB Group D Score Card 2026:आरआरबी स्कोर कार्ड के बाद क्या ?

आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड 2026 देखने के बाद उम्मीदवारों को अपने अंकों की तुलना रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कट-ऑफ अंकों से करनी चाहिए। सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी क्वालिफाई करने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन योग्यता, श्रेणी, चिकित्सा फिटनेस और DV के आधार पर होगा।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 1, 2026, 17:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News