IBPS SO Recruitment 2026: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका, 745 पदों पर निकली भर्ती

Last Updated: Jul 1, 2026, 17:25 IST

IBPS SO Recruitment 2026: आईबीपीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है।  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी आखिरी डेट 21 जुलाई 2026 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

IBPS SO Recruitment 2026:
IBPS SO Recruitment 2026:

IBPS SO Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर दिनांक 30 जून 2026 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 किया था। ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक सहित अन्य बैंक में की जाएगी। बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने सपना साकार करने वाले उम्मीदवार 01 जुलाई से 21 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 21 जुलाई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्तियां आईटी ऑफिसर (स्केल I), एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (स्केल I), राजभाषा अधिकारी (स्केल I), लॉ ऑफिसर (स्केल I),   एचआर/पर्सनल ऑफिसर (स्केल I) और मार्केटिंग ऑफिसर(स्केल I) के पदों पर की जानी है।  

IBPS SO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जरुरी डिटेल्स होती है। पात्रता न पूरी करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे टेबल में भी दिया गया है। 

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन लिंक  

क्लिक करें 

IBPS SO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए प्री परीक्षा अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट सितंबर/अक्टूबर 2026 में जारी किया जाएगी। मेन्स परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी और रिजल्ट भी नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। इंटरव्यू नवंबर/दिसंबर 2026 में आयोजित किए जा सकते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) 

बैंक का नाम 

बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक सहित अन्य बैंक

पद का नाम 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर 

रिक्त पदों की संख्या 

745 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

01 जुलाई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

21 जुलाई 2026

चयन की प्रक्रिया 

प्री परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ibps.in

IBPS SO Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास पोस्ट वाइज ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार, 175 से 850 रुपये देना होगा। 

नोट - वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस के बारे में डिटेल्ड जानकारी के लिए ऊपर टेबल में दिए गए आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन को पढ़ने की सलाह दी जाती है।    

IBPS SO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आईबीपीएस में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • IBPS SO Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 1, 2026, 17:25 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News