BSNL SET Admit Card 2026 Link: बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
BSNL SET Admit Card 2026 OUT: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर BSNL SET एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो 5 जुलाई को होने वाली परीक्षा में भाग लेंगे, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
BSNL SET Admit Card 2026 OUT: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को विभिन्म केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिना देरी किए अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड bsnl.co.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम और फाइनेंस) के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
BSNL Senior Executive Trainee Admit Card 2026 Download Link
बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
यहां क्लिक करें:- BSNL Senior Executive Trainee Admit Card 2026 Link
BSNL SET Admit Card 2026 के मुख्य बिंदू
बीएसएनएल सीईटी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीएसएनएल सेट एडमिट कार्ड के मुख्य बिंदू देख सकते हैं।
| संस्था का नाम | भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) |
| परीक्षा का नाम | BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) |
| परीक्षा तिथि | 5 जुलाई 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| शिफ्ट | एक ही शिफ्ट |
| कुल पद | 120 (टेलीकॉम और फाइनेंस) |
| एडमिट कार्ड वेबसाइट | bsnl.co.in |
| आवश्यक विवरण | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
BSNL SET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से BSNL SET एडमिट कार्ड 2026 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर 'Know Your Test Centre' लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (पासवर्ड) दर्ज करें।
-
सिक्योरिटी कैप्चा भरकर 'Login' पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसकी प्रिंट कॉपी निकालकर रख लें।
BSNL Senior Executive Trainee Exam 2026: पेपर पैटर्न
BSNL सीईटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी, जिसमें कुल 200 प्रश्न 200 अंकों के होंगे। इनमें 40 प्रश्न लिखित अभिरुचि (Written Aptitude) और 160 प्रश्न कोर विषय (Core Subjects) से पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट (3 घंटे) का समय दिया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.