UP TGT DV Exam 2026 Date: यूपी टीजीटी डीवी शेड्यूल जारी, 9 जुलाई से शुरू होंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
UP TGT DV Exam 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने यूपी टीजीटी भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें अब अगले राउंड यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। डीवी प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
UP TGT DV Exam 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती 2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) शेड्यूल जारी कर दिया है। टीजीटी रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को अब अगले राउंड के तहत अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। बोर्ड के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, उम्मीदवारों को कुल 3,539 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
सब्जेक्ट-वाइज यूपी टीजीटी डीवी शेड्यूल
UPSESSB द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सब्जेक्ट वाइज निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
| डीवी की तारीख | विषय |
| 9 जुलाई 2026 | संस्कृत |
| 10 जुलाई 2026 | गणित |
| 13 जुलाई 2026 | शारीरिक शिक्षा, गायन संगीत, कृषि, उर्दू, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य |
| 14 जुलाई 2026 | हिंदी |
| 15 जुलाई 2026 | जीव विज्ञान, विज्ञान |
| 16 जुलाई 2026 | अंग्रेजी |
| 17 जुलाई 2026 | सामाजिक विज्ञान, कला |
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे उम्मीदवार
दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आवेदन पत्र की प्रति और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। अगर कोई उम्मीदवार तय तारीख पर नहीं आता है या ज़रूरी दस्तावेज़ जमा नहीं कर पाता है, तो उसकी उम्मीदवारी पर असर पड़ सकता है।

यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन 2026 कहां होगा?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी टीजीटी दस्तावेज सत्यापन (DV) 2026 की प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। आयोग टीजीटी रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, 23 एलनगंज, प्रयागराज स्थित कार्यालय में निर्धारित तिथि के अनुसार किया जाएगा।
ध्यान रहें कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर ही दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर पहुंचें। साथ ही, बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.