नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 के एग्जाम खत्म होने के साथ ही महत्वपूर्ण डेट्स का ऐलान कर दिया गया है। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में ए़डमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह इंपोर्टेंट नोटिस है। इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम का दूसरा सेशन यानी अप्रैल सेशन के एग्जाम 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की को देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA ऑफिशियल वेबसाइट के लॉगिन पोर्टल पर छात्रों की आंसर-की भी जारी करेगा। नई अपडेट्स और NTA के ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार आंसर-की कल तक जारी की जा सकती है।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की आंसर-की, क्वश्न पेपर और रिजल्ट डेट
ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार JEE Main 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स की जानकारी दी गई है। छात्र ट्वीट की जानकारी को यहां देखें।
1. 9 अप्रैल, 2026: सभी शिफ्टों के क्वश्न पेपर जारी किए जाएंगे।
2. 11 अप्रैल, 2026 (एक्सपेक्टेड): फाइनल आंसर-की और चैलेंज ओपन उपलब्ध होंगे।
3. 20 अप्रैल, 2026 (एक्सपेक्टेड): पेपर 1 के रिजल्ट की घोषणा।
4. ऑफिशियल वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in पर करें डाउनलोड।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 से जुड़ा NTA द्वारा जारी ट्वीट - यहां क्लिक करें
🚀 The countdown to JEE (Main) Session 2 results begins!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 8, 2026
📝 April 9: Release of question papers.
🔑 April 11 (tentative): Provisional Answer Key & Challenges open (₹200/question).
🏆 April 20 (tentative): Paper 1 Results & Final Rankings.
The best of your two sessions will be… pic.twitter.com/6Fc03lDQYv
JEE Main 2026 सेशन 2: महत्वपूर्ण डेट्स
NTA द्वारा जारी की गई इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| क्वेश्चन पेपर (सभी शिफ्ट) जारी होने की डेट | 09 अप्रैल 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट | 11 अप्रैल 2026 |
| रिस्पॉन्स शीट जारी होना | 11 अप्रैल 2026 |
| आंसर-की पर ऑबजेक्शन फिल करने की विंडो | 11 अप्रैल से (एक्सपेक्टेड) |
| JEE Main सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा | 20 अप्रैल 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| JEE Advanced 2026 एग्जाम डेट | 17 मई 2026 |
आंसर-की और रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोर को देख सकते हैं। साथ ही, आंसर-की और रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Answer Key/Result" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड फिल करें।
4. डिटेल्स जमा करने के बाद आंसर-की या रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
यहां भी पढ़े: NIOS Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation