CBSE Result 2026 UPDATE: जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट और कैसे करें चेक

Last Updated: Apr 9, 2026, 16:42 IST

CBSE Board 10th 12th Result: CBSE कक्षा 10-12 का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई के पहले और दूसरे हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र नीचे पढ़े।

CBSE Board 10th 12th Result
CBSE Board 10th 12th Result

CBSE Board 10th 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करने के लिए अब प्रक्रिया लास्ट स्टेज पर है। 10वीं के बोर्ड एग्जाम 11 मार्च को समाप्त कर दिए गए थे। वहीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम आज यानी 9 अप्रैल 2026 तक समाप्त हो जाएंगे। CBSE बोर्ड ने इस बार नए पैटर्न का यानी दो बार एग्जाम की प्रणाली लागू की थी, जिसके कारण रिजल्ट की डेट्स में बदलाव हो रहे है। 

इस बार यानी 2026 में देश भर के करीब 35 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, CBSE अप्रैल के आखिरी हफ्ते और मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट की घोषित कर सकता है। रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

10वीं और 12वीं के एग्जाम की कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है। साछ ही, सूत्रों के अनुसार पता चला की मार्क्स को भी पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से डिजिलॉकर और उमंग-ऐप पर भी देख सकेंगे। 

CBSE Result 2026: CBSE बोर्ड की दोनों कक्षाओं से जुड़ी अपडेट्स 

CBSE बोर्ड की दोनों कक्षा यानी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

कक्षा

10वीं और 12वीं 

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स 

अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मई 2026 के पहले और दूसरे हफ्ते में 

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (पेन और पेपर)

रिजल्ट का मोड 

ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट/DigiLocker)

ऑफिशियलवेबसाइट

cbseresults.nic.in

CBSE 10वीं- 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स 

CBSE 10वीं- 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक मिलता है, जिसके कारण छात्र रिजल्ट चेक नहीं कर पाते है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को देख सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार 'CBSE Class 10th Result 2026' या 'CBSE Class 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी फिल करें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी जरूर सेव कर लें।

बिना इंटरनेट और वेबसाइट के रिजल्ट देखने के अलग ऑप्शन 

भारी ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट चेक नहीं कर पाते साथ ही, स्लो इंटरनेट के कारण भी रिजल्ट चेक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दोनों कक्षाओं के छात्र नीचे दिए गए इन ऑप्शन को चुन सकते हैं।  

  • DigiLocker: CBSE द्वारा मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट सीधे डिजिलॉकर अकाउंट में भेजे जाएगा। इसके लिए आपको 'सिक्स डिजिट पिन' को फिल करना होगा। 
  • UMANG App: छात्र उमंग-ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट को मोबाइल पर चेक सकते हैं।
  • SMS: छात्र एक निर्धारित फॉर्मेट में (CBSE10 <RollNo>) लिखकर बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर SMS भेजकर भी रिजल्ट को प्राप्त कर सकते हैं।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 16:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News