NEET MDS रिजल्ट 2026 के साथ मेरिट लिस्ट PDF हुई जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Jun 2, 2026, 18:20 IST

NEET MDS Result 2026: Scorecard, Merit List: NEET MDS रिजल्ट 2026 आज 2 जून को जारी कर दिया गया है। छात्र रिजल्ट और मेरिट लिस्ट को चेक और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर PDF में रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

NEET MDS रिजल्ट 2026 के साथ मेरिट लिस्ट PDF हुई जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक
NEET MDS रिजल्ट 2026 के साथ मेरिट लिस्ट PDF हुई जारी, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

NEET MDS Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET MDS 2026 एग्जाम का रिजल्ट आज 2 जून 2026 को ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, बोर्ड ने ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र मेरिट लिस्ट और रिजल्ट को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए इन natboard.edu.in और nbe.edu.in पर विजिट करें। 

2 मई 2026 को आयोजित हुए इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्रों के रिजल्ट अब लाइव हो गए है। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट में सभी पास हुए छात्रों की रैंकिंग शामिल है, जबकि दूसरी PDF में 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए योग्य छात्रों की लिस्ट होगी। स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने का लिंक बाद में छात्र लॉगिन पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाएगा।

NEET MDS Result 2026: मुख्य जानकारियां 

रिजल्ट से जुड़ी सभी जरूरी डेट्स नीचे दी गई टेबल में आसानी से देख सकते हैं। यहां देखें:- 

एग्जाम का नाम

NEET MDS 2026

आयोजक संस्था

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)

एग्जाम की डेट

2 मई 2026

रिजल्ट की डेट

2 जून 2026

रिजल्ट का प्रारूप

डाउनलोड करने योग्य PDF मेरिट लिस्ट (लॉगिन की आवश्यकता नहीं)

स्कोरकार्ड 

10 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा

ऑफिशियल 

natboard.edu.in

ऑफिशियल कट-ऑफ स्कोर 2026

NBEMS ने रिजल्ट के साथ ही इस साल की न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को अपनी कैटेगरी के अनुसार कम से कम मार्क्स लाना जरूरी है:

कैटेगरी 

कम से कम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल

कट-ऑफ स्कोर (960 अंकों में से)

General / EWS

50th Percentile

308

OBC

40th Percentile

271

SC / ST

40th Percentile

271

General - PwBD

45th Percentile

289

NEET MDS 2026 Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?

NEET MDS 2026 के रिजल्ट को एक कंबाइंड PDF लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। छात्रों को अपने रिजल्ट देखने के लिए क्रेडेंशियल्स जैसे पासवर्ड का उपयोग करना होगा। छात्र यहां से जानें इन्हें डाउनलोड करने का आसान तरीका:

  1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Examinations' टैब पर क्लिक करें और 'NEET-MDS' को चुनें।
  3. अब साल 2026 के पोर्टल के तहत "Result of NEET MDS 2026" वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट का नोटिस खुलेगा, जिसमें दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही पूरी मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
  5. PDF को डाउनलोड होने के बाद अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर डालकर अपना रैंक और स्कोर चेक करें।

री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन 

NBEMS ने रिजल्ट के साथ यह स्पष्ट किया है कि इस बार NEET MDS 2026 एग्जाम की आंसर-की का री-इवैल्यूएशन, री-चेकिंग या री-टोटलिंग नहीं किया जाएगा। साथ ही, इससे जुड़ी किसी भी प्रकार के ऑब्जेक्शन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 2, 2026, 18:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News