UKPSC PCS Result OUT: यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Last Updated: Jun 2, 2026, 17:29 IST

Uttarakhand PCS Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है जिसमें अगले राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य जानकारी उल्लिखित हैं। 

UKPSC PCS Result OUT: यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची
UKPSC PCS Result OUT: यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची

UKPSC PCS Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के नतीजे psc.uk.gov.in पर जारी कर दिए हैं। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दी गई है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह परिणाम उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है जो 1 दिसम्बर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम में सफल हुए थे। आयोग ने यह भी बताया कि मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंक तथा विभिन्न पदों की कट-ऑफ 3 जून 2026 को वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Screenshot 2026-06-02 080654

Uttarakhand PCS Result PDF Download Link

यह परिणाम मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू, शारीरिक मापदंड और मेडिकल टेस्ट के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग ने विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी, सहायक आयुक्त राज्य कर, राज्य कर अधिकारी तथा सहायक नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। सबसे अधिक 58 अभ्यर्थी उप शिक्षा अधिकारी और 53 उम्मीदवार राज्य कर अधिकारी पद के लिए चयनित हुए हैं। 

  • यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से परिणाम देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप psc.uk.gov.in पर जाएं। 

  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2024 के सामने Selection Result पीडीएफ डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Jun 2, 2026, 08:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News