यूपी में एक और शहर का बदल गया नाम, सीएम योगी ने खुद किया एलान, देखें नया नाम
कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम अब पावागढ़ होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र को भगवान महावीर की विरासत से जोड़ते हुए नया नाम दिया जा रहा है। सरकार जल्द ही इसे आधिकारिक मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदलने का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुशीनगर दौरे के दौरान घोषणा की कि फाजिलनगर का नाम अब 'पावागढ़' होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को सम्मान देने के लिए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि फाजिलनगर, कुशीनगर जिले का एक नगर है।
बदल गया यूपी के इस शहर का नाम
कुशीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि फाजिलनगर को अब पावागढ़ के रूप में मान्यता दी जाएगी और यह नाम भगवान महावीर से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि इतनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले क्षेत्र की पहचान भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए।
फाजिलनगर बन गया पावागढ़
कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम अब पावागढ़ होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र को भगवान महावीर की विरासत से जोड़ते हुए नया नाम दिया जा रहा है। सरकार जल्द ही इसे आधिकारिक मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 424 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की पावन भूमि है, जहां विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में क्या कहा
सीएम योगी ने अपने संबोधन में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश की पहचान और बुनियादी सुविधाओं में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
पूर्व में भी बदले है नाम
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब फाजिलनगर को आधिकारिक तौर पर पावागढ़ नाम से पहचान मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बता दें यूपी में पूर्व में कई ज़िलों के नाम भी बदले गए है जैसे इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.