Lesson of the Day: “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग…..”
नेल्सन मंडेला का यह प्रसिद्ध कथन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा केवल एग्जाम पास करने या नौकरी पाने के लिए नहीं होती, यह बल्कि हमें हमारे जीवन को आसान बनाने के लिए भी काफी जरूरी होती है। यहां देखें और पढ़े।
क्या आप जानते है शिक्षा सभी तरह के लोगों जैसे छोटे बच्चे, कॉलेज छात्र और ऑफिस के लोग, सभी के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही, क्या आप जानते है जीवन को आसान बनाने या केवल जीने के लिए कितबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिल ज्ञान से सीख लेना भी काफी मददगार साबित होता है। जी हां, आप अपने ज्ञान से जीवन के साथ-साथ सभी चीजों को आसान बना सकते हैं।
आज मैं आपके लिए नेल्सन मंडेला का एक ऐसा कथन लेकर आई हूं, जिसके कथन का हर एक शब्द केवल विचार करने के लिए ही नहीं हैं, बल्कि जीवन को बदलने के लिए एक गहरे मंत्र की तरह काम करेगा। तो, आइए आज के इस लेख में समझते हैं कि नेल्सन मंडेला का यह अनमोल कथन आपके जीवन में कैसा और कैसे असर डाल सकता है। साथ ही, जानते है नेल्सन मंडेला कौन थे।
नेल्सन मंडेला कौन थे? Who was Nelson Mandela?
क्या आप जानते हैं नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत यानी ब्लैक राष्ट्रपति और एक महान वैश्विक नेता थे। उन्होंने अपने जीवन के 27 साल जेल में बिताए थे।
क्या आप जानते हैं उन्होने जेल में क्यों बिताए 27 साल?
यदि नहीं, तो यहां से जानें। नेल्सन मंडेला ने अपने देश में फैले 'रंगभेद' यानी काले और गोरे लोगों के बीच होने वाले भेदभाव के खिलाफ लड़ रहे थे, जिसके कारण उन्हें जेल हुई थी। साथ ही, जेल से छूटने के बाद उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए अपने देश को आजादी दिलाई थी, जिसके लिए वह लोगों के काफी पसंदीदा बनें।
मंडेला को दुनिया भर में शांति और समानता का एक खूबसूरत प्रतीक माना जाता है। साथ ही, भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से भी नवाजा था।
साथ ही, मंडेला शिक्षा को लेकर काफी दिल जस्पी रखते थे। उनका ऐसा मानना था कि समाज में फैली किसी भी बुराई को बिना लड़ाई-झगड़े के, सिर्फ एक तरीके से खत्म या कम किया जा सकता है - वह है शिक्षा।
इसी को लेकर आज भी मंडेला का एक कथन काफी ज्यादा मशहूर है, यहं देखें:-
“शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।”
नेल्सन मंडेला
Meaning of the Quote: इस विचार का असली मतलब क्या है?
क्या आप जानते है जब मंडेला शिक्षा को ‘हथियार’ कहते है, तो उनका मतलब नुकसान पहुंचाने वाले हथियार से नहीं है। बल्कि उनका मतलब शिक्षा को ही औजार कहने से है। वह इसी औजार से सामाज में बेहतरीन बदलाव करने में जुटे रहते थे। साथ ही, आज भी उनके शब्द इसी बात को हाईलाइट करते हैं।
1. खुद को बदलने की ताकत
उनके इस कथन से ऐसा ज्ञात होता है कि शिक्षा ही हमें सही और गलत के बीच का फर्क करना समझाती है। साथ ही, एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही अंधविश्वास, नफरत और नकारात्मक सोच से ऊपर उठकर सोचता है। वह कथन में कहते है कि शिक्षा हमारे दिमाग के बंद दरवाजों को खोलता है। साथ ही, हमें आत्मनिर्भर बनाता है।
2. गरीबी और असमानता से लड़ने का साधन
उनके कथन के अनुसार एक पढ़ा-लिखा इंसान अपनी गरीबी को कम और हक के लिए आवाज उठा सकता है। उदाहरण के अनुसार, जब एक बच्चा पढ़ता है, तो वह बड़े होकर रोजगार पाता है, जिससे न केवल उसका बल्कि उसके पूरे परिवार का जीवन सुधरता है। शिक्षा समाज में अमीर-गरीब और जाति-पाति के भेदभाव को कम करती है।
3. दुनिया को बदलने का जरिया
मंडेला के इस कथन के अनुसार छात्र दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्याएं जैसे देश से जुड़ी, स्वास्थ्य से जुड़ी या खुद की कोई भी समस्या को शिक्षा और ज्ञान के सहारे खत्म या कम कर सकता हैं।
कथन से जुड़ी आज की सीख
काफी बार लोग ऐसा सोचते हैं कि पढ़ाई सिर्फ एगजाम पास करने या एक अच्छी नौकरी पाने के लिए है। लेकिन, नहीं नेल्सन मंडेला का यह कथन हमें हर बार यह चीज याद दिलाता हैं कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल सीख है।
- इस कथन से समझे कि आप जो आज सीख रहे हैं, वह कल आपके लक्ष्य तक पहुचने के साथ समाज को सुधारने के काम आएगा।
- शिक्षा आपको एक जागरूक नागरिक बनाती है, जो समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके।
यदि आप सचमुच इस दुनिया को और अधिक सुंदर, शांतिपूर्ण और रहने लायक जगह बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले खुद को शिक्षित करना होगा। ज्ञान का कोई भी टुकड़ा छोटा नहीं होता। इसलिए, आज से ही सीखने की अपनी जिज्ञासा को बढ़ाएं, क्योंकि आपके हाथ में जो किताब है, वही कल की दुनिया बदलने का सबसे बड़ा हथियार है।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.