SSC GD Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होते ही यहां मिलेगा Direct Link
SSC GD Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे प्रोविजनल एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (GD) के 25,487 खाली पदों को भरना है।
SSC GD Constable Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) की उत्तर कुंजी जल्द ही ऑफिशियल साइट पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे ssc.gov.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।
एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2026-हाइलाइट्स
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर-की के जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में संबंधित प्रमाण भी जमा करना होगा। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
-
परीक्षा का नाम: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026
-
भर्ती संस्थान का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
-
पद का नाम: जीडी कांस्टेबल
-
कुल पद: 25,487
-
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल से 30 मई 2026
-
उत्तर कुंजी तिथि: जून 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)
-
लॉगिन विवरण: रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजरनेम और पासवर्ड
-
निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
-
चयन प्रक्रिया: CBT, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन
-
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर “Quick Links” सेक्शन के तहत, “Answer Key” पर क्लिक करें।
-
Answer Keys along with Candidate Response Sheets for Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles, and Constable in Narcotics Control Bureau Examination-2026 पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Username) और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
-
लॉग इन करने के बाद आपकी SSC GD Answer Key 2026 और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
आंसर-की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
-
मार्किंग स्कीम के अनुसार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
SSC GD Answer Key 2026 Kab Aayegi?
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जल्द जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग जून 2026 के पहले सप्ताह में प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
आंसर-की के माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.