Live

Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी परिणाम यहां predeledraj2026.com जल्द होगा जारी

Priyanka Pal
Jun 2, 2026, 16:31 IST

Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी परिणाम जारी होने वाला है। भर्ती परीक्षा शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने नतीजों को डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकेंगे। 


Rajasthan BSTC Result 2026
Rajasthan BSTC Result 2026

HIGHLIGHTS

  • वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परिणाम जारी करने जा रही है।
  • राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है।
  • यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए है।

Rajasthan BSTC Result 2026 Live: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU)  राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परिणाम जारी करने जा रही है। जो उम्मीदवार 20 मई, 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यह दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए है। 

इस साल की परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस शुरू किया जाएगा। 

बीएसटीसी परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को संस्था द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। जनरल कैटेगरी के लिए 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। वहीं, एससी/एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग व्यक्ति (PWD), विधवा/तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) के लिए योग्यता अंक 45% निर्धारित किए गए हैं।

Rajasthan BSTC Result 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई को दो शिफ्ट में किया गया था। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणामों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

राजस्थान प्री डीईएलएड परीक्षा 2026 

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा (VMOU)

सत्र/अवधि

2026-27

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि 2026

20 मई, 2026

राजस्थान बीएसटीसी परिणाम जारी

जल्द 

आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट

predeledraj2026.in

Rajasthan BSTC Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

बीएसटीसी परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Pre DEIED Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4 सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5 इसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 2, 2026, 16:31 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: क्या इसमें मार्किंग होती है?

    उम्मीदवारों को यह जानना बहुत जरूरी है, कि परीक्षा में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन OMR आधारित किया जाता है। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ दिए जाते हैं। किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

  • Jun 2, 2026, 16:22 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड पहले इसे एग्जाम को बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) के नाम से जाना जाता था। अब इसे प्री डीएलएड के नाम से जाना जाता है। यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल आयोजित की जाती है। 

  • Jun 2, 2026, 16:12 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: परिणाम में उल्लेखित विवरण

    राजस्थान प्रीडीएलएड परिणाम 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण जरूर देखें:

    • उम्मीदवार का नाम
    • रोल नंबर
    • आवेदन संख्या
    • जन्मतिथि
    • श्रेणी (Category)
    • प्राप्त अंक (Marks Obtained)
    • कुल अंक
    • योग्यता स्थिति
    • मेरिट रैंक 
    • अन्य परीक्षा संबंधित जानकारी। 


  • Jun 2, 2026, 16:03 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: न्यूनतम योग्यता अंक

    राजस्थान बीएसटीसी भर्ती परीक्षा 2026 पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक सभी श्रेणियों के लिए निम्नलिखित हैं:

    सामान्य - 50%

    एससी/एसटी - 45%

    अन्य पिछड़ा वर्ग - 45%

    दिव्यांग व्यक्ति (PWD) - 45%

    विधवा/तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) - 45%

  • Jun 2, 2026, 15:30 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: आंसर की कब आयी थी?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने बीएसटीसी परीक्षा की ऑफिशियल उत्तर कुंजी 24 मई, 2026 को सेट वाइज जारी कर दी गई थी। इसी के साथ फाइनल आंसर की भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। 

  • Jun 2, 2026, 15:00 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: काउंसलिंग कब होगी?

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 परिणाम घोषित हो जाने के बाद काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।तिथियों की घोषणा नतीजे आने के बाद ही की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी की ओर से रैंक के आधार पर आवंटित संस्थान में आपको प्रवेश दिया जाएगा। 

  • Jun 2, 2026, 14:48 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: कितने पदों के लिए भर्ती

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए भर्ती की जानी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25970 पदों को भरा जाएगा। 

  • Jun 2, 2026, 14:45 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: पेन पेपर मोड में हुई थी परीक्षा

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि 2026 की पुष्टि हो गई है और यह 20 मई, 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। वीएमओयू कोटा द्वारा आयोजित यह प्रवेश परीक्षा दो चरणों में ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। उम्मीदवार 2 अप्रैल, 2026 की विस्तारित समय सीमा तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Jun 2, 2026, 14:40 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: इस साल आवेदकों की संख्या

    इस साल की परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस शुरू किया जाएगा। 


  • Jun 2, 2026, 14:38 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: परीक्षा का आयोजन कब किया गया?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2026 को किया गया था। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। 

  • Jun 2, 2026, 14:37 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा क्या है?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए है। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News