RUHS CUET Result 2026 Direct Link: राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट जारी, ruhscuet2026.com पर करें चेक

Last Updated: Jun 2, 2026, 17:18 IST

RUHS BSc Nursing Result 2026 OUT: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जारी कर दिया गया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से RUHS BSc Nursing Result 2026 और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी भी देख सकते हैं।

RUHS CUET Result 2026 Direct Link: राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट जारी, ruhscuet2026.com पर करें चेक
RUHS CUET Result 2026 Direct Link: राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट जारी, ruhscuet2026.com पर करें चेक

RUHS BSc Nursing Result 2026 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने राज्य स्तरीय सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के आधार पर राजस्थान के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

RUHS CUET 2026 Result and Scorecard Link Active

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने आज 2 जून 2026 को CUET RUHS Result 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक और प्रदर्शन की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

RUHS CUET Result 2026 Download Link

Screenshot 2026-06-02 170255

राजस्थान RUHS बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी एवं विभिन्न एलाइड हेल्थ साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए RUHS CUET 2026 का आयोजन 21 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। RUHS CUET रिजल्ट 2026 से जुड़ी प्रमुख अपडेट्स नीचे देख सकते हैं।

  • परीक्षा का नाम: आरयूएचएस सीयूईटी 2026 (RUHS CUET 2026)

  • आयोजित करने वाली संस्था का नाम: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)

  • प्रवेश पाठ्यक्रम: बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी एवं एलाइड हेल्थकेयर कोर्स

  • परीक्षा तिथि: 21 मई 2026

  • परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित)

  • कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: 02 जून 2026

  • रिजल्ट जारी करने का माध्यम: ऑनलाइन

  • आधिकारिक वेबसाइट: ruhscuet2026.com

  • काउंसिलिंग प्रारंभ होने की तिथि: 16 जून 2026

  • काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन फीस: 550 रुपये

21 मई को हुई थी RUHS CUET परीक्षा

RUHS CUET 2026 का आयोजन 21 मई 2026 को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU), जोधपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यह परीक्षा राज्य के नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। 

इस बार रिकॉर्ड संख्या में आवेदन

इस वर्ष परीक्षा के लिए 1.08 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। वर्ष 2025 में करीब 88 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 77 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें RUHS CUET रिजल्ट 2026

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 आसानी से देख और आरयूएचएस सीयूईटी स्कोरकार्ड देख सकते हैं। 

  1. आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट RUHS पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Admissions' या 'Examination' अनुभाग पर क्लिक करें।

  3. फिर BSc Nursing के रिजल्ट/स्कोरकार्ड लिंक का चयन करें।

  4. अपना रोल नंबर, फॉर्म नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. रिजल्ट/स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

रिजल्ट जारी होने के बाद RUHS और MMU की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

16 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना पुस्तिका (ब्रॉशर) के अनुसार काउंसिलिंग का आयोजन 16 जून 2026 से किया जाएगा। काउंसिलिंग के माध्यम से बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा, पैरामेडिकल एवं फिजियोथेरेपी समेत विभिन्न स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को उनकी प्राप्त रैंक, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर संस्थानों का आवंटन किया जाएगा। काउंसिलिंग से जुड़ी विस्तृत समय-सारिणी और आवश्यक दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।

काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी फीस

आरयूएचएस काउंसिलिंग 2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन फीस 550 रुपये तय की गई है।

उम्मीदवारों को काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। वहीं, यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करता है, तो उसे प्रत्येक कोर्स की काउंसिलिंग के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे में मल्टीपल कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को हर कार्यक्रम के लिए अलग शुल्क जमा करना पड़ेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Jun 2, 2026, 14:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News