HPSC AE SDE Admit Card 2026: हरियाणा असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द, hpsc.gov.in पर ऐसे करें डाउनलोड
HPSC AE SDE Admit Card 2026: एचपीएससी जल्द अपनी ऑफिशियल पर असिस्टेंट इंजीनियर और सब-डिविजनल इंजीनियर भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।
HPSC AE SDE Admit Card 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) जल्द अपनी ऑफिशियल hpsc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 19/2025 के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और सब-डिविजनल इंजीनियर (सिविल) की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
HPSC AE SDE Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
हरियाणा सिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और सब-डिविजनल इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। दूसरे चरण में विषय से संबंधित नॉलेज का टेस्ट, तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होेगी। एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान किया जाएगा।
HPSC AE SDE Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
एचपीएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 50 असिस्टेंट इंजीनियर और 02 सब-डिविजनल इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती करना चाहता है। इन दोनों पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 53,100 से 1,67,800 रुपये तक इन हैंड सैलरी दी जाएगी। भर्तियां पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग और इससे संबंधी पीडब्ल्यूडी सेक्टर्स में की जाएगी।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और सब-डिविजनल इंजीनियर (सिविल) |
| रिक्त पदों की संख्या | 52 |
| विज्ञापन संख्या | 19/2025 |
| परीक्षा की तिथि | 14 जून 2026 |
| शिफ्ट | सिंगल |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hpsc.gov.in |
HPSC AE SDE Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर और सब-डिविजनल इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
HPSC AE SDE Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
HPSC AE SDE Admit Card 2026 में क्या जानकारी निहित होती है?
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर और सब-डिविजनल इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
-
फोटोग्राफ और सिग्नेचर
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र का नाम व पता
-
परीक्षा की अवधि
HPSC AE SDE Exam 2026 महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस) और पासपोर्ट साइज फोटो एग्जाम हॉल के अंदर लेकर जाएं। इसके बिना अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एग्जाम शुरू होने से पहले तकरीबन एक या डेढ़ घंटे पहले पहुंचे, ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) और आइरिस (आंखों की स्कैनिंग) वेरिफिकेशन समय से किया जा सकें। परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, किसी भी प्रकार की ज्वैलरी, बेल्ट, बड़ा पर्स, खाने-पीने की चीजें और कोई भी लिखित सामग्री या कागज न लेकर जाएं।
HPSC AE SDE Exam Pattern 2026
एचपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर और सब-डिविजनल इंजीनियर भर्ती परीक्षा के स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 80 प्रश्न इंजीनियरिंग विषय से होंगे और 20 प्रश्न सामान्य जागरूकता, मानसिक योग्यता, रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन, हरियाणा के इतिहास, भूगोल व संस्कृति से होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग शामिल होगी। ।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.