Bihar D.EL.ED Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड डी.एल.एड डमी एडमिट कार्ड करेक्शन विंडो ओपन, जानें नाम और फोटो सुधारने की आखिरी तारीख
Bihar Board D.EL.ED Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डी.एल.एड परीक्षा 2026 से जुड़े डमी एडमिट कार्ड में सुधार के लिए नोटिस जारी कर दिेया है। नोटिस में निहित दिशा-निर्देशों के अनुसार डमी एडमिट कार्ड में किसी भी तरह करेक्शन 02 जून से 06 जून 2026 के बीच की जा सकती है।
Bihar Board D.EL.ED Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डी.एल.एड परीक्षा 2026 से जुड़े डमी एडमिट कार्ड 2026 में सुधार के लिए नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस एनसीटीई (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त और बोर्ड से संबद्ध सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या पीआर 124/2026 के तहत बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड किसी भी तरह की करेक्शन के लिए बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आज यानी 02 जून 2026 से डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 06 जून 2026 है। अंतिम तिथि के बाद करेक्शन करने का मौका नहीं मिलेगा।
Bihar Board D.EL.ED Dummy Admit Card 2026
बीएसईबी ने सभी सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल को ऑफिशियल पोर्टल से छात्रों की डमी एडमिट कार्ड की तीन कॉपी डाउनलोड करने का निर्देश दिया है, जिनमें से दो साइन और मुहर लगी कॉपी छात्रों को देनी है और एक संस्थान के पास रिकॉर्ड के रूप में होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रों को डमी एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है।
Bihar Board D.EL.ED Dummy Admit Card 2026 में करेक्शन करने का डायरेक्ट लिंक
बीएसईबी बोर्ड के अनुसार डी.एल.एड परीक्षा 2026 के डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, विषय, लिंग, विकलांगता की कैटेगरी, धर्म, फोटोग्राफ और सिग्नेचर आदि की करेक्शन की जा सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन कर सकते हैं।
| बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा 2026 डमी एडमिट कार्ड करेक्शन लिंक |
Bihar Board D.EL.ED Dummy Admit Card 2026 में करेक्शन करने की प्रक्रिया
बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा 2026 के डमी एडमिट कार्ड में यदि किसी छात्र को त्रुटि मिलती है, तो ऐसे में वह छात्र डमी एडमिट कार्ड में उस करेक्शन को मार्क करेगा और इस पर अपने साइन करके अपने संस्थान के प्रिंसिपल को जमा कर देगा। प्रिंसिपल इस करेक्शन को पहले अपने रिकॉर्ड्स में देखेंगे। उसके बाद ही ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर करेक्शन मार्क करेंगे। बोर्ड ने यह साफ किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही करेक्शन करने की अनुमति दी जाएगी। पिछले नोटिस PR 107/2026 और PR 115/2026 के तहत बीएसईबी ने उन संस्थानों के लिए एक स्पेशल विंडो ओपन की है, जो समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म और आवेदन शुल्क जमा नहीं कर सकें थे। ऐसे में वे दिनांक 02 जून से 04 जून तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.