UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब और कहां आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 9, 2026, 17:21 IST

UP बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां देखें।

UP Board 10th 12th Result
UP Board 10th 12th Result

UP Board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही लाखों छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतेजार खत्म कर देगा। UP बोर्ड 10वीं और 12वीं में शामिल हुए 58 लाख छात्रों का रिजल्ट 2026 अप्रैल के तीसरे और चौथे हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है। छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर को तैयार रखें। 

UP बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर दिया गया है। साथ ही, बोर्ड अब रिजल्ट को तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है। 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स और ऑफिशियल सूत्रों के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2026 के तीसरे और आखिरी हफ्ते में घोषित कर सकता है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 1 अप्रैल तक पूरा कर दिया था। अब बोर्ड छात्रों के डाटा को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करने में जुटा है।

इवेंट 

महत्वपूर्ण तारीखें (संभावित)

मूल्यांकन पूरा होने की डेट 

1 अप्रैल 2026

रिजल्ट घोषित होने का समय

अप्रैल का चौथा सप्ताह (संभावित 25-29 अप्रैल)

रिजल्ट का समय

दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच

कुल छात्र

लगभग 58 लाख

UP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कहां देखें? 

रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दी गई इन ऑफिशियल वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. upmsp.edu.in 
  2. upresults.nic.in 
  3. results.upmsp.edu.in 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? 

छात्र यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होते ही नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर "UP Board High School (Class X) Result 2026" या "UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड पर दिया गया स्कूल कोड फिल करें।
  4. कैप्चा कोड डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।

स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। स्क्रूटनी के लिए वे छात्र रजिस्टर कर सकते हैं, जो एग्जाम में प्राप्त मार्क्स से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। इसके अलावा, कंपार्टमेंट के लिए वे छात्र रजिस्टर कर सकते हैं, जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए है, या उन्हें एग्जाम को सुधारना हो। 

यहां भी पढ़े: CBSE Result 2026 UPDATE: जानें कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट और कैसे करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 17:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News