MP Board 10th 12th Result 2026: Madhya Pradesh Board of Secondary Education जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर आसानी से अपना MP Board Result 2026 चेक कर सकेंगे।
MP Board 10th, 12th Result 2026 कब आएगा?
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जाने की संभावना है। पिछले वर्ष भी बोर्ड के परिणाम मुख्यमंत्री के द्वारा जारी किए गए थे। रिजल्ट के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया गया था, जिसमें 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था।
एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 कहां और कैसे करें चेक?
छात्र एमपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker और MPBSE के आधिकारिक ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। जिन छात्रों के पास इंटरनेट नहीं है, वे SMS के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ के साथ अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा, जिसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर MP Board 10th Result 2026 या MP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा।
-
जहां रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
-
आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे चेक करें और प्रिंट करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation