बिल्डिंग के किस फ्लोर पर बैठा है कबूतर, 11 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब

Last Updated: Apr 10, 2026, 18:03 IST

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए इस बार बहुत ही अलग तस्वीर लेकर आए हैं। इसमें आपको एक कबूतर को ढूंढकर बताना है, जो कि बिल्डिंग के किसी एक फ्लोर पर बैठा है। हमारा चैलेंज है कि आप इसे तय समय सीमा में नहीं ढूंढ सकेंगे।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए इस बार बहुत ही अलग तस्वीर लेकर आए हैं। दरअसल, हमने इस बार ऐसी तस्वीर बनाई है, जिसे देखकर आप थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं। इस तस्वीर में दो बिल्डिंग्स हैं, जिनके किसी एक फ्लोर पर एक कबूतर बैठा हुआ है। कई लोगों ने इस कबूतर को ढूंढने का चैलेंज लिया, लेकिन वे फेल हो गए। ऐसे में क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं या फिर आप यह चैलेंज सिर्फ 11 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं?

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो थोड़ा भ्रमित हो जाएंगे। तस्वीर में दो बिल्डिंग दी गई हैं। ये दोनों ही बिल्डिंग बहुमंजिला हैं, जिनके प्रत्येक फ्लोर पर हमें लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, बिल्डिंग के आसपास भी पूरी तरह चकाचौंध है, जिससे भ्रम उत्पन्न होता है। यही वजह है कि लोग कबूतर को पहली नजर में नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

क्या आपने अब कबूतर को ढूंढ लिया है

अब 11 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब कबूतर को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी कबूतर को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा अतिरिक्त समय और ले सकते हैं। हालांकि, यह समय 20 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं पिक्चर

आप इस पिक्चर को अपने दोस्तों या फिर परिवार के सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह तस्वीर दिमाग को भ्रमित करती है। जितना कम समय में इस पिक्चर का जवाब मिलेगा, उतना ही यह व्यक्ति की बेहतर नजर और तीव्र बुद्धि का प्रमाण होगा।

इस फ्लोर पर बैठा है कबूतर 

यदि आप अब भी कबूतर नहीं ढूंढ सके हैं, तो हम आपको इसका जवाब बता देते हैं। दरअसल, पिक्चर में दी गई बिल्डिंग में बाएं तरफ स्थित पहली बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर कबूतर बैठा हुआ है। हमने आपकी सुविधा के लिए कबूतर को लाल रंग के घेरे में रखा है। 

इस तरह का अन्य इल्यूजन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News