Live

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं,12वीं का रिजल्ट कब आएगा? यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Apr 10, 2026, 20:00 IST

UPMSP 10th 12th Result 2026 Kab aayega: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा के इंटर मार्क्स अपलोड हो गए हैं। अब मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट को लेकर UPMSP ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। UP बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2026
UP Board 10th 12th Result 2026

HIGHLIGHTS

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं के एग्जाम का रिजल्ट कुछ ही दिनों में अब घोषित किया जा सकता है। UP बोर्ड जल्द ही हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर फिल करके रिजल्ट चेक कर (UP Board 12th Result) सकते हैं। 

UP Board Result 2026: रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू

इस साल यूपी बोर्ड के एग्जाम में करीब 50 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा कर सकता हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की लिस्ट और पासिंग परसेंटेज जारी करेंगे।

एक नजर में मुख्य डिटेल्स 

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

एग्जाम का नाम

हाई स्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th)

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स 

15 से 20 अप्रैल 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

upmsp.edu.in / upresults.nic.in

पासिंग मार्क्स

प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33%

रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक 

रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में आप इन ऑप्शनल लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं। 

  1. upresults.nic.in 
  2. upmsp.edu.in 
  3. results.upmsp.edu.in

UP Board 10th, 12th Result 2026 कब आएगा?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के नतीजे अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप: कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही, इन स्टेप्स की सहायता से आप अपनी डेटशीट को डाउनलोड करें। 

  • स्टेप 1: यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर 'UP Board Class 10th Result' या 'UP Board Class 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना 7 या 10 मार्क्स का रोल नंबर और स्कूल कोड फिल करें।
  • स्टेप 4: कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

SMS के जरिए भी देख सकेंगे रिजल्ट

इंटरनेट न होने की स्थिति में आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: UP10 <Roll Number> लिखें और 56263 पर भेजें।

  • 12वीं के लिए: UP12 <Roll Number> लिखें और 56263 पर भेजें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 10, 2026, 20:00 IST

    UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Date And Time: कौन जारी करेगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री व बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव करेंगे। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।


  • Apr 10, 2026, 19:30 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा बोर्ड रिजल्ट

    UP बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड ऑफिशियल रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेंगे।

  • Apr 10, 2026, 19:00 IST

    UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें।

    1. सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ फिल करें।

    4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।


  • Apr 10, 2026, 18:22 IST

    रीचेकिंग का ऑप्शन भी है उपलब्ध

    यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होते है, तो वे अपनी कॉपी को रीचेकिंग करवा सकते है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। साथ ही, इस प्रक्रिया के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।


  • Apr 10, 2026, 18:01 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट से कैसें देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    छात्र 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट से चेक करें। 

    1. upresults.nic.in 
    2. upmsp.edu.in 
    3. results.upmsp.edu.in
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News