BBOSE Exam Date 2026: बिहार ओपन स्कूलिंग 10वीं और 12वीं के एग्जाम 30 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
Bihar Open School Routine 2026: BBOSE, बिहार ओपन स्कूल ने 10वीं और 12वीं के जुन सेशन के छात्रों के लिए एग्जाम डेट्स की जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जारी कर दी है। छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ट्वीट को देखें।
BBOSE Date Sheet 2026: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नई अपडेट जारी की गई है। बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा संचालित की जाने वाली बिहार ओपन स्कूलिंग की जून सेशन 2026 की 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) के एग्जाम की डेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस साल दोनों कक्षाओं के एग्जाम 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले हैं।
इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए इस बार दोनों कक्षाओं के लिए एग्जाम दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं के छात्र अपने-अपने एग्जाम की डेट्स और सब्जेक्ट की एग्जाम शिफ्ट जानने के लिए यहां देखें। साथ ही, बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के एग्जाम डेट्स की सूचना आज सूबह एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से दी। आइए यहां से ऑफिशियल ट्वीट को देखते है।
25 जुलाई से प्रैक्टिकल एग्जाम्स
10वीं और12वीं, दोनों कक्षाओं के लिखित यानी थ्योरी एग्जाम से ठीक पहले छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम्स करवाएं जाएंगे। यह प्रैक्टिकल एग्जाम 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक दोनों कक्षाओं के लिए आयोजित की जा रही है। साथ ही, यह एग्जाम रोज दो शिफ्ट्स यानी सुबह 9:00 से 12:00 बजे और दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे में कराए जा रहे है।
BBOSE Theory Exam Shifts Kya Hai?
BBOSE 10वीं और 12वीं के थ्योरी एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है।
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
BBOSE 10वीं की कम्प्लीट डेटशीट का शेड्यूल
| एग्जाम डेट | पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 - दोपहर 12:45) | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 - शाम 5:15) |
| 30 जुलाई 2026 | विज्ञान | चित्रकला |
| 31 जुलाई 2026 | गृह विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 01 अगस्त 2026 | अंग्रेजी | गणित |
| 03 अगस्त 2026 | हिन्दी | भारतीय संस्कृति एवं विरासत |
| 08 अगस्त 2026 | व्यावसायिक अध्ययन | मैथिली |
| 10 अगस्त 2026 | भोजपुरी, बांग्ला | अरबी, फारसी |
BBOSE 12वीं की कम्प्लीट डेटशीट का शेड्यूल
| एग्जाम डेट | पहली शिफ्ट (सूबह 9:30 से 12:45 दोपहर तक) | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 से 05:15 शाम तक) | ||
| सब्जेक्ट कोड | सब्जेक्ट का नाम | सब्जेक्ट कोड | सब्जेक्ट का नाम | |
| 30.07.26 | 301 | हिन्दी | 302 | अंग्रेजी |
| 31.07.26 | 310 | गणित | 312 | रसायन विज्ञान |
| 01.08.26 | 313 | जीव विज्ञान | 311 | भौतिक विज्ञान |
| 03.08.26 | 315 | भूगोल | 314 | इतिहास |
| 06.08.26 | 306 307 | मैथिली बांग्ला | 319 305 | लेखाशास्त्र भोजपुरी |
| 07.08.26 | 303 308 | संस्कृत अरबी | 321 | मनोविज्ञान |
| 08.08.26 | 317 | अर्थशास्त्र | 320 | गृह विज्ञान |
| 10.08.26 | 316 | राजनीति विज्ञान | 323 | समाजशास्त्र |
| 11.08.26 | 328 | योग एंव शारीरिक शिक्षा | 322 | कंप्यूटर विज्ञान |
| 12.08.26 | 327 | संगीत | 326 | चित्रकला |
| 13.08.26 | 318 | व्यवसाय अध्ययन | 324 325 | शिक्षाशास्त्र दर्शनशास्त्र |
| 14.08.26 | 304 | उर्दू | 309 | मगही |
BBOSE के ऑफिशियल ट्विटर ने मिली जानकारी
BBOSE बोर्ड ने इन एग्जाम का पूरा शेड्यूल आज सूबह ही अपने BBOSE के ऑफिशियल ट्विटर पर जारी किया गया है। छात्र 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का पूरा टाइम-टेबल जानने के लिए यहां ऑफिशियल ट्वीट को देखें।
BBOSE 10वीं की डेटशीट
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के माध्यमिक (10वीं) परीक्षा, जून-2026 का परीक्षा कार्यक्रम।#BSEB #BiharBoard #Bihar@BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp pic.twitter.com/eEW54inrZi
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 6, 2026
BBOSE 12वीं की डेटशीट
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) की उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा जून, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम।#BSEB #BiharBoard #Bihar@BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp pic.twitter.com/Qa2xCkAf3Q
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 5, 2026
BBOSE 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
BBOSE जून सेशन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके या अपने संबंधित अध्ययन सेंटर से इसे प्राप्त और डाउनलोड कर सकेंगे।
यहां भी पढ़े: RRB Group D Exam Date 2026 Out: रेलवे ग्रुप-डी CBT-1 एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.