AP EAMCET 2026 का रिजल्ट आज होगा घोषित, लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे

Last Updated: Jun 1, 2026, 14:05 IST

ap eamcet 2026 का रिजल्ट आज जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट  cets.apsche.ap.gov.in पर उपलब्ध होगा। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए अपने हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके रैंक कार्ड को डाउनलोड और देख सकते हैं। छात्रों के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

AP EAMCET 2026 का रिजल्ट आज होगा घोषित, लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे
AP EAMCET 2026 का रिजल्ट आज होगा घोषित, लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे

eamcet results 2026 ap: आंध्र प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU), काकीनाडा ने आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से AP EAMCET (EAPCET) 2026 का रिजल्ट आज यानी 1 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। 

यदि आपने भी इस साल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर या फार्मेसी के एग्जाम दिए है, तो आप वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड को रजिस्ट्रेशन नंबर, एडमिट कार्ड और जन्म तिथि के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही, हम एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए छात्रों के लिए यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कर रहे है, जिसे रिजल्ट जारी होते ही लाइव कर दिया जाएगा। 

AP EAMCET 2026 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें (जल्द ही उपलब्ध होगा)

एक नजर में AP EAMCET 2026 का रिजल्ट

AP EAMCET Result 2026 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियां जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। टेबल में छात्रों को रिजल्ट डाउनलोड करवाने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ-साथ रिजल्ट के बाद के स्टेप को भी बताया गया है। 

इवेंट 

जानकारी 

एग्जाम का नाम

AP EAMCET / EAPCET 2026

रिजल्ट की डेट 

आज जारी

ऑफिशियल वेबसाइट

cets.apsche.ap.gov.in

लॉगिन क्रेडेंशियल

रजिस्ट्रेशन नंबर और एडमिट कार्ड नंबर

अगला स्टेप

ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट

eamcet results 2026 ap स्कोरकार्ड कैसे चेक करें? 

छात्र eamcet results 2026 ap के रिजल्ट को बिना किसी परेशानी के देखने के लिए यहां दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल पोर्टल cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं। 
  2. होमपेज पर दिख रहे "AP EAPCET - 2026 Result" या "Download Rank Card" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और EAPCET Hall Ticket Number को फिल करें। 
  4. नीचे दिए गए 'Submit' या 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।

eamcet results 2026 ap की ट्रेंडिंग और जरूरी अपडेट्स: जो हर छात्र को पता होनी चाहिए!

रिजल्ट आने के बाद अब आपको आगे की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। AP EAPCET 2026 Resul और AP EAMCET 2026 Result से जुड़े सभी पुछे जाने वाले प्रश्न और ट्रेंड्स छात्र यहां से जान सकते हैं। छात्र रिजल्ट आने के बाद क्या करें?  कैसे करें? सब यहां से जानें।   

1. कट-ऑफ और टॉप कॉलेजेस की लिस्ट (Top Colleges Trend)

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अब आंध्र प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे JNTU, AU, और SVU की कट-ऑफ रैंक सर्च करेंगे। साथ ही, तब छात्र अपनी रैंक के हिसाब से पहले से ही कॉलेजों की एक लिस्ट बना लें ताकि काउंसलिंग के समय चॉइस फिलिंग में कुछ दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

2. डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें - Keep Documents Ready

eamcet results 2026 ap का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। काउंसिलिंग का हिस्सा बनने के लिए छात्र बिना समय गंवाए अपने ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अभी से संभाल कर रख लें:

  • AP EAMCET 2026 का रैंक कार्ड और हॉल टिकट।
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और स्टडी सर्टिफिकेट (क्लास 6 से इंटरमीडिएट)।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) - यदि लागू हो।
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट (यदि आपने सामान्य कैटेगरी में आरक्षण के लिए चुना है)।

3. 'वेब काउंसलिंग' का नया ट्रेंड क्या है? 

पिछले कुछ टाइम से सभी एग्जाम के रिजल्ट के बाद से पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन जिसे इंग्लिश में Web Counselling कहा जाता है, वह की जा रही है। इसकी सहायता से छात्र अपने घर बैठे या नजदीकी हेल्प सेंटर से कॉलेजों को चुन सकते हैं। साथ ही, इसलिए वेबसाइट पर आने वाले काउंसलिंग नोटिफिकेशन पर लगातार नजर बनाए रखें।

छात्रों के लिए क्विक एडवाइज: क्या आप जानते हैं eamcet results 2026 ap का रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर काफी भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है, जसके कारण पेज स्लो हो जाता है और छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड नहीं कर पाते है। ऐसी परिस्थिती में छात्र हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।  

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 14:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News