UP Police Constable City Slip 2026 Link [OUT]: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, अभी एक क्लिक में करें चेक

Last Updated: Jun 1, 2026, 14:13 IST

UP Police Constable City Slip 2026 OUT: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज 01 जून को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा तिथि और आवंटित परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी देख सकते हैं। 

UP Police Constable City Slip 2026: 32,679 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
UP Police Constable City Slip 2026: 32,679 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें।

UP Police Constable City Slip 2026, Sarkari Result OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (विज्ञापन 07/2025) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज 1 जून को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 32,679 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे अब UPPBPB की ऑफिशियल साइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

UP Police Constable Exam City Slip 2026 Download Link [Active

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव कर दिया गय है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करके एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तिथि और आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

UP Police Constable Exam City Slip 2026 Link

यहां क्लिक करें

UP Police Exam Official Notice PDF

यहां क्लिक करें

 

Screenshot 2026-06-01 133244

UP Police Constable Exam 2026: परीक्षा डिटेल्स

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में कई शिफ्टों में आयोजित होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

Screenshot 2026-06-01 135933

UP Police Exam City Slip 2026-हाइलाइट्स 

उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

  • भर्ती बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

  • विज्ञापन संख्या: 07/2025

  • परीक्षा का नाम: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026

  • पद का नाम: सिविल कांस्टेबल, एसएसएफ कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, घुड़सवार पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर

  • कुल रिक्त पद: 32,679 पद

  • एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि: 1 जून 2026 (जारी)

  • परीक्षा तिथि: 8 जून से 10 जून 2026

  • परीक्षा जिले: 75

  • परीक्षा केंद्र: 1,180

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

UP Police Constable Exam City 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर 'UP Police Constable City Slip 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।  

  • फिर नीचे लिखें“Submit” बटन पर क्लिक करें, आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसमें अपनी परीक्षा के शहर का नाम सहित अन्य सभी जानकारी को चेक करें। 

  • अंत में पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।

UP Police Constable Admit Card कब आएगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे:

  • 08 जून की परीक्षा के लिए: 05 जून 2026

  • 09 जून की परीक्षा के लिए: 06 जून 2026

  • 10 जून की परीक्षा के लिए: 07 जून 2026

uppbpb gov in exam city: हेल्पलाइन नंबर

यदि उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

Screenshot 2026-06-01 133653

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 13:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News