CEIL Recruitment Notification 2026: सीईआईएल में ऑफिसर सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें Application Process

Last Updated: Jun 1, 2026, 13:43 IST

CEIL Recruitment Notification 2026: सीईआईएल ने क्यूए/क्यूसी इंजीनियर सहित 85 रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

CEIL Recruitment Notification 2026
CEIL Recruitment Notification 2026

CEIL Recruitment Notification 2026: सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (CEIL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ceil.co.in पर क्यूए/क्यूसी इंजीनियर सहित 85 रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां क्यूए/क्यूसी इंजीनियर, मार्किंटिंग एवं बिजनेस डेवलेपमेंट ऑफिसर, कॉन्ट्रैक्ट व पर्चेज ऑफिसर, ऑफिस मैनेजमेंट ऑफिसर और एचआर एसोसिएट्स रोल के लिए होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सीईआईएल इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की एक अनुषांगिक कंपनी है, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। सीईआईएल में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन कोे ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। 

CEIL Recruitment Notification 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

सीईआईएल में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन PDF के रूप में उपलब्ध है, जिसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण सहित अन्य जानकारी निहित है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

सीईआईएल भर्ती संबंधित नोटिफिकेश 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

CEIL Recruitment Notification 2026 PDF - हाइलाइट्स 

सीईआईएल में अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग चरण शामिल है। ग्रेड ऑफिसर पद (क्यूए/क्यूसी, सेफ्टी, मार्केंटिग, एससीएस और ऑफिस मैनेजमेंट) के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा और तीसरे व अंतिम चरण में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। एचआर एसोसिएट्स के लिए पहले लिखित परीक्षा और बाद में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (CEIL)

पद का नाम 

क्यूए/क्यूसी इंजीनियर, मार्किंटिंग एवं बिजनेस डेवलेपमेंट ऑफिसर सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

85 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

15 जून 2026

चयन के चरण 

शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ceil.co.in 

CEIL Recruitment 2026 Eligibility Criteria  

इन पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ डिप्लोमा होना चाहिए। आयु 35 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस से छूट दी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

CEIL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

सीईआईएल में पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को इन हैंड सैलरी 53,625 से 94,195 रुपये तक दी जाएगी। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीईआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट ceil.co.in पर जाएं। 

  • CEIL Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।     

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 13:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News