RPSC School Lecturer Vacancy 2026 Apply Online: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
RPSC School Lecturer Vacancy 2026 Apply Online: आरपीएससी ने आज से स्कूल लेक्चरर के 121 पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम 2021 अंतर्गत प्राध्यापक विशेष शिक्षा के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी।
RPSC School Lecturer Vacancy 2026 Apply Online: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक विशेष शिक्षा स्थाई पदों के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कुल 121 पदों को भरना है। इसमें आयोग के अनुसार पदों की संख्या संशोधित की जा सकती है। राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरूषों को आयु सीमा में 5 साल की छूट। वहीं, महिला वर्ग को 10 साल की छूटी दी गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइम माध्यम से मांगे जा रहे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 30 जून के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित जरूरी डिटेल्स उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता जानें -
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या संगीत में स्नातकोत्तर डिग्री (Post Graduation) होनी चाहिए। या बीएड स्पेशल एजुकेशन या बीएड में दो साल का डिप्लोमा अनिवार्य है। उम्मीदावरों को देवनागरी लिपि में लिखि हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृती की जानकारी होनी चाहिए।
RPSC School Lecturer Vacancy 2026: हाइलाइट्स
आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अंतर्गत प्राध्यापक विशेष शिक्षा के कुल 121 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य जरूरी डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | स्कूल लेक्चरर स्पेशल एजुकेशन |
| पद | 121 (पदों की संख्या संशोधित की जा सकती है) |
| ऑनलाइन आवेदन | 1 से 30 जून, 2026 (रात 12 बजे तक) |
| आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष से कम (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट) |
| वेतन | पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 |
| चयन प्रक्रिया | प्रतियोगी परीक्षा |
| ऑफिशियव वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
RPSC School Lecturer Vacancy 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन लिंक
राजस्थान स्कूल लेक्चरर स्पेशल एजुकेशन भर्ती के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए अनुसार, आवेदन अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फॉर्म किसी भी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को करेक्शन का मौका दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। आपकी सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
| राजस्थान स्कूल लेक्चरर स्पेशल एजुकेशन ऑनलाइन आवेदन |
आवेदन शुल्क -
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमें जनरल, पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर /अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के लिए 600 रुपये। वहीं, आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर / अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग /सहरिया आदिम जाति) और दिव्यांगजनों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
RPSC School Lecturer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका जानें
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, RPSC School Lecturer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 5 मांगी गई शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान कर, प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.