MP में बढ़ीं स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां, जानें कब से खुलेंगे स्कूल

Last Updated: Jun 1, 2026, 14:40 IST

मध्य प्रदेश MP शासन की ओर से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए टीचर्स और छात्रों के लिए छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। अब टीचर्स को स्कूल 7 जून से आना होगा। वहीं, छात्रों के लिए स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंगे। यहां से ऑफिशियल नोटिस की फोटो देखें। 

MP में बढ़ीं स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां, जानें कब से खुलेंगे स्कूल
MP में बढ़ीं स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां, जानें कब से खुलेंगे स्कूल

MP School Summer Vacation 2026: मध्य प्रदेश के राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए लोक शिक्षण संचनालय की ओर से टीचर्स और छात्रों के लिए गर्मियों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का एक बड़ा फैसला लिया गया है। पहले जारी कि गई नोटिफिकेशन के अनुसार स्कूल 1 जून 2026 से खुलने वाले थे। परंतु, अब छुट्टियों को 1 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। MP में पड़ रही गर्मी को देखते हुए सरकार ने अब 7 जून 2026 को स्कूल खोलने का ऐलान किया है।

इस फैसले से बच्चों को बढ़ती तपाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। अब छात्रों को घरों में रहकर थोड़ा और आराम करने और अपनी हॉबीज पर ध्यान देने का मौका मिल गया है। यहां से जाने सभी डिटेल्स। 

MP स्कूल री-ओपनिंग 2026 का शेड्यूल 

MP में मौजूद स्कूलों में टीचर्स और छात्रों के लिए दोबारा स्कूल खुलने की डेट अलग-अलग जारी की गई हैं। छात्र यहां नीचे दी गई टेबल से पूरी जानकारी के बारे में जान सकते हैं। 

इवेंट 

स्कूल खुलने की नई डेट 

टीचर्स के लिए स्कूल

07 जून 2026 से

छात्रों के लिए स्कूल

16 जून 2026 से

कक्षाएं

कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल

नोटिफिकेशन में बताई गई जानकारी के मुताबिक "प्रदेश में वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति निर्मित है। अनेक जिलों में तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। टीचर्स द्वारा गर्मियों की छुट्टी की अवधि में जनगणना एवं बोर्ड एग्जाम संबंधी कार्य भी एडिट किए जा रहे हैं। यहां ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

mp school closed news

टिचर्स और छात्रों के लिए अलग-अलग नियम क्यों और क्या है? 

सरकार के इस आदेश के मुताबिक, स्कूल पूरी तरह से 16 जून से चालू होंगे, लेकिन टीचर्स को पहले बुलाने के पीछे कुछ खास वजहें हैं:

1. टीचर्स के लिए 7 जून से काम शुरू

टीचर्स को 7 जून से ही स्कूल पहुंचना होगा। इस दौरान वे नए एकेडमिक सेशन की तैयारियां करेंगे। इसमें एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना, टाइम-टेबल बनाना, किताबों की डिटेल्स और स्कूल की साफ-सफाई की व्यवस्था देखना शामिल है, ताकि जब बच्चे आएं तो उन्हें कोई परेशानी न हो।

2. स्टूडेंट्स 15 जून से आएंगे स्कूल

भीषण गर्मी और लू यानी हीट वेव्स के खतरे को देखते हुए छात्रों के लिए छुट्टियों को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है। अब छात्र 16 जून 2026 से नए जोश और नई क्लास के साथ स्कूल लौटेंगे।

सभी छात्र और पेरेंट्स ध्यान दें कि यह आदेश राज्य के सरकारी और निजी यानी प्राईवेट दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल खुलने के सटीक टाइमिंग की जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप या नोटिस बोर्ड को जरूर चेक कर लें।

यहां भी पढ़े: AP EAMCET 2026 का रिजल्ट आज होगा घोषित, लेटेस्ट अपडेट के लिए बनें रहे

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 14:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News