CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT: मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही परीक्षा सिटी स्लिप जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Jun 1, 2026, 10:22 IST

CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल साइट csbc.bihar.gov.in से परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। 

CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT: मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही परीक्षा सिटी स्लिप जारी, ये रहा Direct Link
CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT: मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही परीक्षा सिटी स्लिप जारी, ये रहा Direct Link

CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 OUT: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज 1 जून को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 4,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी देख सकते हैं। 

CSBC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार लिखित परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी। वहीं 14 जून की परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 8 जून से और 17 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। 

यहां क्लिक करें:- Bihar Police Madhya Nishedh Admit Card 2026

Bihar Police Exam City Slip 2026 Download Link-Active

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार ने मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप लिंक csbc.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले है, वे अब बिना देरी किए अपने  रजिस्ट्रेशन नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि  का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विभाग

सिटी स्लिप लिंक

Transport Dept.

Click Here to Know Your Examination Details & Download e-Admit Card. (Advt. No. 03/2025) 

Home (Prison) Dept.

Click Here to Know Your Examination Details & Download e-Admit Card. (Advt. No. 03/2025) 

Prohibition Dept.

Click Here to Know Your Examination Details & Download e-Admit Card. (Advt. No. 03/2025)

Bihar Police Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

CSBC द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल PDF के अनुसार बिहार पुलिस (मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही) भर्ती परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 38 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा से संबंधित शिफ्ट और समय नीचे दी तालिका में देखें। 

Screenshot 2026-06-01 091833

Bihar Police Prohibition Constable & Jail Warder Exam City 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से ऑफिशियल साइट पर जाकर सिटी स्लिप देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप csbc-bih.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Notifications सेक्शन में Transport Dept., Home (Prison) Dept. और Prohibition Dept. के सामने वाले लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब Download 03/2025 Written Exam Admit Card पर क्लिक करें।

  • अपना Registration ID या Registered Mobile Number दर्ज करें।

  • इसके बाद अपनी Date of Birth डालें।

  • स्क्रीन पर दिखाया गया Captcha Code भरें।

  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

कब आएगा बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2026?

ihar Police Madhya Nishedh Admit Card: CSBC की आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा की शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर जारी किए जाएंगे। 

Screenshot 2026-06-01 092040

डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?

यदि कोई उम्मीदवार किसी कारणवश वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह CSBC के पटना स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

Screenshot 2026-06-01 092332

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 09:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News