Bihar Police Madhya Nishedh Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें नोटिस PDF
Bihar Police Madhya Nishedh Admit Card 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और इन्हें कैसे डाउनलोड करना है, इसकी पूरी जानकारी नीचे लेख में दी गई है।
Bihar Police Madhya Nishedh Admit Card 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही के 4,236 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CSBC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भर्ती परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को राज्य के 38 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो-दो शिफ्टों में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।
यहां क्लिक करें:- CSBC Bihar Police Exam City Slip 2026 Link
Bihar Police Prohibition Constable Exam City 2026-हाइलाइट्स
बिहार पुलिस एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। अभ्यर्थी 1 जून 2026 से CSBC ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपनी परीक्षा डिटेल्स देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
-
भर्ती संस्था का नाम: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC)
-
विज्ञापन संख्या: 03/2025
-
पद का नाम: मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल (Warder) एवं चलंत दस्ता सिपाही
-
कुल रिक्त पद: 4,236 पद
-
परीक्षा तिथि: 14 जून और 17 जून 2026
-
परीक्षा का प्रकार: लिखित परीक्षा
-
आधिकारिक वेबसाइट: csbc.bihar.gov.in
कब जारी होगा बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2026?
CSBC के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 14 जून 2026 की मॉर्निंग शिफ्ट परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 8 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं 17 जून 2026 की मॉर्निंग शिफ्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 जून 2026 से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।ॉ
एडमिट कार्ड आधिकारिक नोटिस PDF- यहां क्लिक करें
परीक्षा तिथि और समय
भर्ती परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित होगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा आफ्टरनून शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय के भीतर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।
डुप्लीकेट एडमिट कार्ड की सुविधा
यदि कोई अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह CSBC के पटना स्थित कार्यालय से निर्धारित तिथि पर डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र की प्रति और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऊपर दी गई आधारिक अधिसूचना देखें।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
-
मॉर्निंग शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे तक और आफ्टरनून शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 2:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-
परीक्षा समाप्त होने के बाद और OMR शीट जमा करने के बाद ही उम्मीदवार एग्जाम सेंटर रूम से बाहर जा सकेंगे।
-
परीक्षा में शामिल होने की अनुमति अस्थायी (Provisional) रूप से दी जाएगी। आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी की जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
-
यदि आवेदन में दी गई कोई जानकारी गलत या भ्रामक पाई जाती है, तो उम्मीदवार की अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
-
OMR शीट भरने के लिए पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री साथ लाने की आवश्यकता नहीं है।
-
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
-
नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
-
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती विज्ञापन और परीक्षा से जुड़े निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.