PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026: पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर आंसर-की आउट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 1, 2026, 10:40 IST

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026: पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर आंसर-की ऑफिशियल पोर्टल sssb.punjab.gov.in पर जारी हो चुकी है। आंसर-की के जरिए उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026
PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने दिनांक 01 जून 2026 को ऑफिशियल तौर पर पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर की आंसर-की 2026 जारी कर दी है, जिसकी परीक्षा 31 मई 2026 को ऑफलाइन मोड अर्थात् पेन और पेपर पर एक्साइज और टेक्सेशन पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आंसर-की की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 197 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में MCQ प्रश्न शामिल थे, जो पार्ट-ए, पार्ट-बी, पार्ट-सी और पार्ट-डी आदि भागों में विभाजित थी। इसके चलते आंसर-की भी अलग-अलग पार्ट्स में दी गई है। आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।

एक्साइज और टेक्सेशन पदों के लिए आंसर-की 2026 पार्ट-ए डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें

एक्साइज और टेक्सेशन पदों के लिए आंसर-की 2026 पार्ट-बी डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

एक्साइज और टेक्सेशन पदों के लिए आंसर-की 2026 पार्ट-सी डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

एक्साइज और टेक्सेशन पदों के लिए आंसर-की 2026 पार्ट-डी डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026- हाइलाइट्स 

यदि उम्मीदवार पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर आंसर-की में कुछ त्रुटि देखता है, तो वह बोर्ड द्वारा जारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए आपके पास एनसीईआरटी की किताबें, या किसी मानक सरकारी लेखक की पुस्तक का प्रमाण होना अनिवार्य है। किसी गाइड या कोचिंग नोट्स को प्रमाण नहीं माना जाता। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) 

पद का नाम 

पीएसएसबी एक्साइज व टेक्सेशन इंस्पेक्टर

रिक्त पदों की संख्या

197

परीक्षा का नाम 

पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर 

परीक्षा की तिथि 

31 मई 2026 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

01 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssb.punjab.gov.in 

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर पीएसएसएसबी एक्साइज इंस्पेक्टर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबासाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 

  • PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं। 

  • कट-ऑफ का इंतजार करें।

PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026 के लिए ऑनलाइन आपत्ति कैसे दर्ज करें?

पीएसएसएसबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर-की के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की तिथि की घोषणा करेगा। ऑनलाइन आपत्ति दी गई समय-समय के भीतर निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से दर्ज करनी होगी। आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबासाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • PSSSB Excise Inspector Answer Key 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें। 

  • आपत्ति से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। 

  • फीस जमा करें। 

  • सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 10:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News