UP Police Constable Exam City Slip 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप कहां और कैसे डाउनलोड करें?
UP Police Constable Exam City Slip 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा है, वे uppbpb.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ वर्थ का उपयोग करके परीक्षा शहर सूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेसन स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे समय रहते अपनी यात्रा और अन्य तैयारियां कर सकें। हालांकि, यह हॉल टिकट नहीं होगा। एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रतिदिन 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी
UP Police Constable City Intimation Slip 2026-हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न दिए होंगे। प्रत्येक सही अंक के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे। एग्जाम हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। उम्मीदवार यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
-
भर्ती बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
-
परीक्षा का नाम: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026
-
विज्ञापन संख्या: 07/2025
-
पद का नाम: सिविल कांस्टेबल, एसएसएफ, महिला कांस्टेबल, माउंटेड पुलिस कांस्टेबल एवं जेल वार्डर
-
कुल रिक्त पद: 32,679
-
परीक्षा तिथि: 8 से 10 जून 2026
-
परीक्षा मोड: ऑफलाइन
-
आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
UP Constable Exam City 2026 कहां और कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर यूपी पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर 'UP Police Constable Exam City Slip' लिंक पर क्लिक करें।
-
अब स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
-
फिर नीचे दिए 'Submit' बटन पर क्लिक करें, और आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
परीक्षा सिटी स्लिप को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा किन-किन शहरों में हो सकती है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली समेत कई शहरों में होने की संभावना है। परीक्षा से पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी, इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा शिफ्ट की पूरी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को उनका परीक्षा शहर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद पता चल जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत यूपी पुलिस में 32,679 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 15,131 पद पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए हैं। इसके अलावा सिविल पुलिस में 10,469 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) में 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.