AIBE Admit Card 2026 Released: BCI ने जारी किया एडमिट कार्ड, allindiabarexamination.com से करें डाउनलोड

Last Updated: May 23, 2026, 15:00 IST

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने एडमिट कार्ड में दिए गए लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके प्रोविजनल एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

AIBE Admit Card 2026 Released: BCI ने जारी किया एडमिट कार्ड, allindiabarexamination.com से करें डाउनलोड
AIBE Admit Card 2026 Released: BCI ने जारी किया एडमिट कार्ड, allindiabarexamination.com से करें डाउनलोड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE XXI (21) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर से 22 मई 2026 को लाइव कर दिए हैं। वे सभी छात्र, जो देश की इस प्रतिष्ठित लॉ ग्रेजुएट्स एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के ऑफिशियल पोर्टल allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एग्जाम लॉ ग्रेजुएट्स के लिए प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (COP) प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। साथ ही, यह एग्जाम 7 जून, 2026 को ऑफलाइन मोड में, पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

AIBE XXI (21) Exam 2026: इंपोर्टेंट डेट्स और टाइम

AIBE XXI (21) के एग्जाम की डेट्स और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट शेड्यूल को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण डेट और टाइम 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

22 मई 2026

AIBE 21 एग्जाम डेट

07 जून 2026

एग्जाम मोड

ऑफलाइन 

रिपोर्टिंग का टाइम

सुबह 11:30 बजे

एग्जाम का टाइम 

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (3 घंटे)

ऑफिशियल वेबसाइट

allindiabarexamination.com

AIBE 21 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

लॉ कैंडिडेट्स अपने AIBE XXI 2026 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर "AIBE XXI Admit Card 2026" या "Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।  

3. आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां आप Login ID और पासवर्ड फिल करें। 

4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दिए गए अपने नाम, रोल नंबर और एग्जाम सेंटर के पते को अच्छी तरह जांच लें। 

5. फिर, PDF को डाउनलोड करें।

6. इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

AIBE 21 एग्जाम में इन चीजों को जरूर लें जाएं साथ:

  • AIBE 21 एडमिट कार्ड की साफ प्रिंटेड कॉपी।
  • एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  • ओएमआर (OMR) शीट भरने के लिए ब्लू या ब्लैक बॉलपॉइंट पेन
  • बेयर एक्ट्स: आप एग्जाम हॉल में बेयर एक्ट्स ले जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि वे बिना नोट्स, कमेंट्री या गाइडलाइन वाले शॉर्ट नोट्स के होने चाहिए।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 23, 2026, 15:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News