UPSC Exam 2026 Time and shift: जानें किस समय और कितनी शिफ्ट में होगी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

Last Updated: May 23, 2026, 15:43 IST

UPSC Exam 2026 Time and shift: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे लेख में हम आपको परीक्षा की तिथि और शिफ्ट्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

UPSC Exam 2026 Time and shift
UPSC Exam 2026 Time and shift

UPSC Exam 2026 Time and shift: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।   यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 24 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।  यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट (पालियों)में आयोजित की जाएगी। 

पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर तकरीबन एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंच जाएं। देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। 

UPSC Prelims Exam 2026 Time and Shift

यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा कल यानी 24 मई 2026 को रविवार के दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

गेट बंद होने का समय 

सुबह की शिफ्ट

पेपर 1: जनरल स्टडीज (GS)

सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक

सुबह 09:00 बजे

दोपहर की शिफ्ट 

पेपर 2: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक

दोपहर 02:00 बजे

UPSC Prelims Exam 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसे ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

परीक्षा का नाम 

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

24 मई 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

15 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSC Prelims Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

UPSC Prelims Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड जरूर साथ ले जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। OMR शीट भरने के लिए केवल काले बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। यदि आपके एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, तो अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखें। एडमिट में निहित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्मार्ट घड़ी, कैलकुलेटर और अध्ययन सामग्री न ले जाएं। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 23, 2026, 15:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News