Bihar Board Compartmental Result 2026 Out: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Last Updated: May 23, 2026, 17:00 IST

Bihar Board Compartmental Result 2026 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) की ओर से 23 मई, 2026 को मैट्रिक-इंटर का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026
बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

BSEB Compartment Result 2026

Bihar Board Compartmental Result 2026 Out: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के कंपार्टमेंट वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) ने मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पटना स्थित बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट जारी किया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने कंपार्टेमेंट परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की दो अलग-अलग वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके लिए बिहार बोर्ड की ओर से इंटर कंपार्टमेंट रिजल्ट के लिए https://interbiharboard.com/Spcl-Comprt-26  वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है, जबकि मैट्रिक और विशेष परीक्षा का रिजल्ट https://compartment.biharboardonline.org  पर देखा जा सकता है।

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी हाइलाइट्स

बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं

2 मई से 6 मई, 2026

बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं

2 मई से 11 मई, 2026

बीएसईबी कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026

23 मई, 2026 (शाम 4 बजे)

कहां मिलेगा रिजल्ट 

बिहार बोर्ड की ओर से छात्रों की सुविधा को देखते हुए दो अलग-अलग वेबसाइट्स की व्यवस्था की गई है, जिससे मैट्रिक और इंटर के छात्र अलग-अलग रिजल्ट चेक कर सके। इसके तहत बोर्ड ने इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट के लिए https://interbiharboard.com और मैट्रिक के लिए https://compartment.biharboardonline.org/ वेबसाइट की सुविधा दी है। 

कैसे चेक करें बिहार मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026

छात्र बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-छात्र सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचें।

-यहां छात्रों को बिहार कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना है।

-अब छात्रों को इंटर या मेट्रिक रिजल्ट 2026 पर क्लिक करना है।

-छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।

-अब स्क्रीन पर छात्रों को उनका रिजल्ट दिखेगा।

-छात्र भविष्य के लिए इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी

बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास रोल नंबर और रोल कोड होना चाहिए। यदि छात्रों के पास किसी कारण से यह नहीं है या गुम गए हैं, तो वह अपने स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ें आंकड़ें

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाओं का रिजल्ट 29 मार्च, 2026 को जारी किया गया था। साल 2026 में उम्मीदवारों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा है।

  • कुल उपस्थित: 15,10,928

  • कुल पास हुए छात्र: 12,35,743

  • कुल पास प्रतिशत: 81.79%

  • कुल पास हुईं लड़कियां: 6,34,353

  • कुल पास हुए लड़के: 6,01,390

BSEB 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े आंकड़ें

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था, जिससे जुड़े आंकडे़ं इस प्रकार हैंः 

  • कुल पास दर: 85.19%

  • कुल उपस्थित छात्र: 13,17,846

  • कुल पास छात्र: 11,21,973

  • वाणिज्य का पास प्रतिशत: 93.07%

  • विज्ञान का पास प्रतिशत : 87.46%

  • कला का पास प्रतिशत: 82.76%

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 86.23%

  • लड़कों का पास प्रतिशत: 84.09%



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 23, 2026, 16:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News