UP Board Exam 2026: CBSE की तरह यूपी बोर्ड ने शुरू की 'स्टेप मार्किंग' से, जानें क्या है इसकी प्रक्रिया

Akshara Verma
Last Updated: Mar 9, 2026, 16:11 IST

UPMSP UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMS) ने इस साल गणित और साइंस जैसे कठिन सब्जेक्ट्स की आंसर कॉपी के मूल्यांकन के लिए ‘स्टेप मार्किंग’ का आदेश जारी किया है।

UP Board Exam 2026 UPMSP asks Examiners to Check Board Copies with the help of Marking Pattern
UP Board Exam 2026 UPMSP asks Examiners to Check Board Copies with the help of Marking Pattern

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने छात्रों के हित में एक कदम उठाया है। अब यूपी बोर्ड के एग्जाम में भी सीबीएसई (CBSE) की तरह 'स्टेप मार्किंग' की व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपका पूरा आंसर सही नहीं भी है, तो भी आपको खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा।

बोर्ड ने इस साल मैथ्स और सांइस जैसे मुश्किल सब्जेक्ट्स की आंसर कॉपी के मूल्यांकन के लिए 'स्टेप मार्किंग' शुरू करने का आदेश दिया है। इस नए नियम से छात्रों के तनाव में कमी होगी। साथ ही, उनका आंसर गलत भी हो जाता है, तो छात्रों को हल करने के स्टेप्स के मार्क्स दिए जाएगें। 

'स्टेप मार्किंग' क्या है? 

अक्सर छात्र पेपर सॉल्व करते समय छोटी सी कैलक्युलेशन में गलती कर देते है, जिससे उनके पूरे मार्क्स खत्म हो जाते है। साथ ही, इस बात से छात्र पर दबाव रहता है, कि अगर गणित का कोई सवाल हल करते समय आखिरी में आंसर गलत आ गया, तो पूरे नंबर कट जाएंगे। इसी को दूर करने के लिए बोर्ड ने 'स्टेप मार्किंग' शुरू की है। 

  • प्रक्रिया: इसमें आंसर को कई हिस्सों में बांटा जाता है।
  • मार्क्स निर्धारण: हर सही स्टेप के लिए निर्धारित मार्क्स दिए जाते हैं।
  • फायदा: अगर आपने फॉर्मूला सही लिखा है और गणना के दो स्टेप सही किए हैं, लेकिन अंत में आंसर गलत है, तो भी आपको उन सही स्टेप्स के नंबर मिलेंगे।

मूल्यांकन का नया तरीका: एक नजर में

इस नए नियम से छात्रों के फेल होने की संभावना कम होगी। साथ ही, छात्रों के स्कोर में सुधार होगा। पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल से समझें। टेबल में आंसर के स्टेप्स के साथ उन पर मिलने वाले मार्क्स के बारे में खुल कर बताया गया है। 

आंसर का हिस्सा मिलने वाले अंक (उदाहरण) स्थिति
सही फॉर्मूला/सिद्धांत 25% अंक अगर सिर्फ सूत्र सही है
सही वैल्यू पुटिंग 50% अंक अगर मान सही रखे गए हैं
आधा हल  75% अंक अगर गणना बीच तक सही है
पूर्ण सही उत्तर 100% अंक जब उत्तर और स्टेप्स दोनों सही हों

स्टेप मार्किंग से छात्रों को होने वाले 3 बड़े लाभ

  1. तनाव में कमी: छात्रों को अब इस बात का डर नहीं रहेगा कि 'सब कुछ सही होना ही जरूरी है'। इससे एग्जाम के दौरान आत्मविश्वास बढ़ता है।
  2. पारदर्शिता: कॉपियां चेक करने वाले टीचर्स के लिए स्पष्ट निर्देश होंगे, जिससे भेदभाव या गलती की गुंजाइश कम होगी।
  3. प्रतिस्पर्धा में बराबरी: यूपी बोर्ड के छात्र अब नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम्स (जैसे JEE, NEET) में CBSE और ICSE के छात्रों को बेहतर टक्कर दे पाएंगे, क्योंकि उनका स्कोर प्रतिशत बढ़ेगा।

यूपी बोर्ड के रिजल्ट कहां से चेक करें? 

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट upresults.nic.in , results.upmsp.edu.in से चेक कर सकेंगे। छात्र रिजल्ट घोषित होते ही ऑफिशियल वेबसाइट और Jagran josh की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रोल का उपयोग करके देख सकेंगे। 

टीचर्स के लिए भी बदली गाइडलाइन

बोर्ड ने एग्जाम चेक करने वाले टीचर्स को विशेष निर्देश दिए हैं कि वे आंसर-की का को चेक करते हुए नियमों का अच्छे से पालन करें। हर सवाल के आगे स्टेप-वाइज मार्क्स की डिटेल्स देना जरूरी है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 12:10 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News